bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

गणपति बप्पा मोरिया..की गूंज

जोधपुर. ganpati शक्ति सुत शिव सम शूर, प्रथम पूज्य जगदीश। रिद्धि-सिद्धि करे आरती, गणपति दो आशीष।।..छोटी काशी के रूप में विख्यात सूर्यनगरी की छटा अनूठी नजर आ रही थी। हर तरफ गाइए गणपति जग वंदन.. की धूम मची हुई थी।

गली-मोहल्लों, चौराहों, नुक्कड़ और प्रमुख स्थलों पर वक्रतुंड महाकाय की बड़ी-बड़ी मूर्तियां..पुष्पहार चढ़ाते स्त्री-पुरुष व बच्चे। मोदक और तरह-तरह के मिष्ठान्न का लगता भोग..मंदिरों में गूंजते टंकोरे, घंटियां, मंजीरे और घड़ियाल..आरती और आराधना का सुरूर..सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सतरंगी छटा..रोशनी से जगमगाते मंदिर व बाजार..भव्य फूल मंडली.. बुधवार को गणोश चतुर्थी पर पूरा शहर गणोशमय हो चुका था।

प्रथम पूज्य भगवान गणोश के जन्म के आनंद में खोई सूर्यनगरी की जनता..हर तरफ गणपति बप्पा मोरिया के गूंजते जयघोष..आरती, पूजा, आराधना, भजन-कीर्तन और बंटता प्रसाद..शहर बुधवार को गणोश चतुर्थी के उल्लास में खोया रहा।

घर-घर गणोशजी की पूजा-अर्चना हुई वहीं मंदिरों में श्रंगार, फूलमंडली, मोदक लड्डुओं का भोग एवं उपासना का दौर चला। विभिन्न धार्मिक, शैक्षणिक, सामाजिक, स्वयंसेवी एवं राजनीतिक संगठनों की ओर से जगह-जगह गणोशजी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित कर समारोह की शुरूआत हुई। जिधर देखो उधर गणोश की महिमा गाई जा रही थी। समारोह के दौरान कई तरह की प्रतियोगिताएं, भजनों का कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक आयोजन शुरू हुए।

ध्वजारोहण से हुई शुरुआत
सोजती गेट व्यापारी संस्था की ओर से सोजती गेट स्थित गणोश मंदिर में विशेष पूजा व ध्वजारोहण के साथ समारोह आरंभ हुआ। संस्था के अध्यक्ष शिवकुमार सोनी, सचिव प्रमोद सेठिया ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान निवेश प्रोत्साहन एवं विकास सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, न्यास अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत, विधायक सूर्यकांता व्यास, भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पंचारिया अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। पुजारी आनंदीलाल बोहरा ने पूजा-अर्चना की।

शहर युवक कांग्रेस के जिला सचिव लक्ष्मणसिंह सोलंकी ने बुधवार को रातानाडा स्थित गणोश मंदिर में 11 किलो फूलों की माला गणोशजी की प्रतिमा को पहनाई। इस अवसर पर गोविंद गहलोत, दिनेश गहलोत, दिनेश पंवार, जितेंद्र गहलोत भी उपस्थित थे।

घर-घर में विराजे गणपति
सूर्यनगरी में पिछले 15 सालों में गणोशोत्सव ने मुंबई की तर्ज पर व्यापक रूप ले लिया है। गणोश की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकारों की मानें तो इस बार घरों में पूजा के लिए छोटी प्रतिमाएं अधिक बिकी हैं। बुधवार को शुरू हुए गणोश महोत्सव के दिन भी कलाकार मूर्तियां बनाने में व्यस्त नजर आए।

रिक्तिया भेरूजी चौराहा पर मूर्तियां बना रहे प्रभुराम और महेंद्र का कहना है कि इस बार हमारे 25 मूर्तिकारों ने एक फुट से लेकर 5 फुट तक ऊंचाई की करीब 700 मूर्तियां बनाईं। इसमें से करीब 500 मूर्तियां बिक चुकी हैं। इस बार सबसे ज्यादा महिलाओं ने गणोश की मूर्ति खरीदने में उत्सुकता दिखाई है। प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी गणोश की मूर्ति का रंग अगर ग्राहक को पसंद नहीं आता है, तो हम उस मूर्ति पर कस्टमर की पसंद अनुसार दूसरा पेंट करके देते हैं। हमारे पास 20 रुपए से 3500 रुपए तक की मूर्ति है।

कलश यात्रा ने मन मोहा
आशापूर्णा नगर विकास समिति की ओर से आशापूर्णा नगर में इस मौके पर कलश यात्रा निकाली । समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति की ओर से गणोश चतुर्थी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। समारोह में संजय सोलंकी, राजकुमार मकवाणा, सवाईसिंह तंवर, प्रकाश चावड़ा, कन्हैयालाल गोयल, पदमसिंह गोयल, बालकिशन राखेचा, मुकेश कच्छवाह ने भाग लिया। भजन संध्या ने किया भाव विभोर
चौहाबो मोहल्ला विकास समिति की ओर से सेक्टर 9 में गणोश महोत्सव आरंभ हुआ। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें महिला भजन मंडली ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। कार्यक्रम में दीपक शर्मा, शिवसिंह, आनंदसिंह, वेदप्रकाश भार्गव, राजू, अमित पुरोहित, प्रभात शर्मा, श्रीधर पुरोहित, देवन शर्मा, लाला, मनोज, नितेश तथा मनोहर गोयल ने भाग लिया।

युवा विकास समिति की ओर से चौहाबो सेक्टर 9 में पंडित ललित थानवी ने पूजा-अर्चना की। समारोह में हनवंतसिंह पंवार, मुकेश, रवि, कमल कंसारा, पृथ्वीसिंह, अरुण भाटी, दीपक सोनी, दिलीप पुरोहित ने भाग लिया। शुगालेश्वर महादेव मंदिर में गणोश चतुर्थी परंपरागत उल्लास एवं श्रद्धा से मनाई गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष रतनसिंह, नरेंद्रसिंह, रवींद्र मेहरा, जितेंद्रसिंह, हुकमसिंह, दलपत, ललित, मितेश, संजय, नीतेश, गोपाल ने समारोह में भाग लिया।

आकाशवाणी कलाकारों ने रात्रि में भजन सरिता प्रवाहित की। गजानन कॉलोनी सूंथला में गजानन की साढ़े तीन फीट प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा को पंचामृत से स्नान करवाया गया। ध्वजारोहण एवं आरती से कार्यक्रम आरंभ हुआ। पंडित किशनलाल ने बताया कि शाम को महाआरती व रात्रि जागरण हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: