bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

5 घंटे, 8 हजार करोड़

बारां/ झालावाड़. raje मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को बारां और झालावाड़ के अपने मैराथन दौरे में 28 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें से 18 परियोजनाएं अकेले बारां जिले की हैं।

यह क्षेत्र मुख्यमंत्री के सांसद पुत्र दुष्यंतसिंह के चुनाव क्षेत्र में आता है, जबकि मुख्यमंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र झालावाड़ जिले में 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

करीब तीन घंटे देरी से मुख्यमंत्री दोपहर 1. 55 बजे बारां पहुंचीं। कृषि उपजमंडी परिसर में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। यहां सभी परियोजनाओं के शिलापट्ट एक साथ रखे गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। हमारी सरकार ने पौने पांच साल में विकास को बढ़ावा दिया है। यही वजह है कि अब राज्य बीमारू श्रेणी में शामिल नहीं है।

बाहर के उद्योगपति यहां उद्योग लगाने के लिए जमीन मांगने लगे हैं। विद्युत क्षेत्र में मार्च 09 तक राज्य आत्मनिर्भर हो जाएगा। पिछड़े व ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे बिजली मिलने लगी है। इसके बाद सीएम करीब साढ़े तीन बजे अटरू रवाना हरुई। यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मदन दिलावर के घर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे डेढ़ घंटे विलंब से झालावाड़ पहुंचीं। उंडल गांव में उन्होंने दस योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री यहां करीब दो घंटे रहीं।

बारां में हुआ लोकार्पण
>> नारायणखेड़ा लघु सिंचाई परि -- 846.86 लाख
>> प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी -- 53.50 लाख
>> आईटीआई भवन केलवाड़ा --- 118.28 लाख
>> फल मंडी ------------- 154.26 लाख
>> बारां-झालावाड़ मेगा हाइवे --- 9 हजार लाख

झालावाड़ में लोकार्पण
>> कनवाड़ लघु सिं. परि. (1710 है.) 2826 लाख
>> चाईलिया लघु सिंचाई परि. (408 है.) 430 लाख
>> निपानिया पंप गृह रामगंजमंडी पचपहाड़ पेयजल परि. 196 करोड़
>> जावर-चंदीपुर पेयजल परि.1156 लाख





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: