bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

बठिंडा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी मंजूर

चंडीगढ़. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बठिंडा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेकेट्ररी टी.के. नायर की अध्यक्षता में मंगलवार को नई दिल्ली में हुई वरिष्ठ अधिकारियों की मीटिंग में इसे मंजूर किया गया।

अब जल्द ही इसे केंद्रीय कैबिनेट में पेश किया जाएगा। यह मीटिंग में पंजाब को दिए गए प्रोजेक्टों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। बैठक में पंजाब के मुख्य सचिव रमेश इंद्र सिंह भी शामिल थे। इसके अलावा अमृतसर में बनने वाली वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी को भी मंजूरी दे दी गई है, इसकी साइट को फाइनल करने के लिए जल्द ही केंद्रीय टीम अमृतसर का दौरा करेगी।

पिछले दिनों मानव संसाधन विकास मंत्रालय की टीम ने बठिंडा,कपूरथला की कुछ साइटों को देखा था। उनमें से बठिंडा-डबवाली रोड पर केंद्रीय यूनिवर्सिटी बनाने के लिए जगह चुनी थी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद एक आर्डिनेंस के जरिए शुरू कर दिया जाएगा और संसद के शीतकालीन सत्र में इसके लिए एक्ट बना दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी के जमीन पंजाब देगा जबकि निर्माण और इसे चलाने का पूरा खर्च केंद्र द्वारा किया जाएगा।

पंजाब में यह पहली केंद्रीय यूनिवर्सिटी होगी। मोहाली के नॉलेज सिटी में बनने वाले बॉयो टेक्नोलॉजी इंस्टीटच्यूट को भी मंजूरी मिली थी जबकि नैनो टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट को केंद्रीय कैबिनेट की अगली बैठक में पारित करवाने के लिए भेजा जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: