News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. पंजाब में 21278.77 करोड़ के निवेश वाले 13 मेगा प्रोजेक्ट्स के प्रस्ताव को इम्पावर्ड कमेटी ने बुधवार को पारित कर दिया। इन प्रोजेक्ट्स के जरिये 65094 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
सीएम प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता वाली कमेटी द्वारा पारित प्रोजेक्ट्स में 2 मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्टस भी शामिल हैं जिनमें नेक्टर लाइफ साइंसिस लि. (६क्क् करोड़) का है जो जिला पटियाला के गांव खानपुर में लगेगा।
इसके अलावा 335.36 करोड़ रुपए के निवेश से तायल एनर्जी लि. भी एक प्रोजेक्ट कोटकपूरा में लगाएगी। दो इंडस्ट्रियल पार्क प्रोजेक्ट भी पारित हुए हैं जिनमें रिदम टैक्सटाइल एंड एपेलर्ज पार्क लि. है जो नवांशहर में लगेगा।
इसके जरिए 134.56 करोड़ के निवेश की उम्मीद है। एक अन्य प्रोजेक्ट सीसीआई इंडस्ट्रियल एंड क्लस्टर को-ऑपरेटिव इंडस्ट्रियल सोसायटी लि. मोहाली में लगेगा। इस पर 1051.61 करोड़ खर्च होंगे। इनसे 35 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। प्राइम इन्फ्रावेल प्राइवेट लि. पटियाला, सतेदिया इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट प्राइवेट लि. के तीन मल्टीप्लेक्स भी मंजूर हुए हैं।
इसके अलावा फैंटेसी होटल्स इंडिया लि. के दो होटल प्रोजेक्ट्स को भी को मंजूरी मिली है। ये प्रोजेक्ट्स जालंधर और अमृतसर में 791.44 करोड़ रुपए के निवेश से लगेंगे। इनमें 1754 लोगों को रोजगार मिलेगा।
चार सुपर मेगा प्रोजेक्ट भी
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि वीएआर रिलेटर्स प्राइवेट लि. लुधियाना (4321 करोड़), परवेश प्रमोटर्ज जालंधर के (10555 करोड़) पीएसीएल इंडिया लि. लुधियाना (2186 करोड़) और पीएसीएल इंडिया लि. पटियाला (2218 करोड़) के सुपर मेगा प्रोजेक्ट भी पारित हुए हैं। इन चारों प्रोजेक्ट्स में 35 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
एग्रो आधारित इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट भी पारित किया गया जो चाहल स्पिटेक्स लि.की ओर से जिला बठिंडा के गांव कोटशमीर में लगेगा। इस पर 31.80 करोड़ रुपए खर्च होंगे और 140 लोगों को रोजगार मिलेगा। इम्पावर्ड कमेटी 19 मेगा प्रोजेक्ट पहले ही पारित कर चुकी है जिनमें 11 हजार 825 करोड़ रुपए का निवेश होना है। ये सभी प्रोजेक्ट निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।