bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

उदयपुर में कई जगह आयकर छापे

उदयपुर. आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने बुधवार को शहर में बड़े व्यवसायियों के ठिकानों पर छापे मारे। इस कार्रवाई में लाखों रुपए की अघोषित संपत्ति उजागर होने की संभावना है।

कई दुकानों, मकानों और फर्मो पर टीम के पहुंचने से व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई। छापे के दौरान एक व्यवसायी के यहां 50 लाख रुपए से अधिक नकद मिले। आयकर विभाग की टीम ने भाजपा खनन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गुरप्रीतसिंह सोनी की फर्म, कार्यालय व मकान पर कार्रवाई की।

भाजपा से जुड़े अन्य व्यवसायियों के यहां भी छापों की राजनीतिक हलकों में भी चर्चा रही। इस दौरान व्यवसायियों के यहां मिले माल, नकदी, जेवर और अन्य सामान का रिकार्ड जब्त किया गया। दस्तावेजों व जब्त किए गए माल के मूल्यांकन की कार्रवाई की जा रही है।

विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया है। उनका कहना है कि अभी कार्रवाई चल रही है। इसके बाद ही अघोषित संपत्ति का पता लगेगा। जयपुर अन्वेक्षण महानिदेशालय के निर्देश पर शहर के पांच-छह बड़े व्यवसायियों की फर्र्मो और घरों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में दो सौ कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें कुछ जयपुर से यहां आए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: