bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

गबन के आरोपी लोढ़ा ने किया समर्पण

उदयपुर. न्यू फतहपुरा (पंचवटी) स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में 35 लाख 87 हजार 900 रुपए के गबन के अभियुक्त भरत लोढ़ा ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया।

अदालत ने बुधवार को लोढ़ा को तीन दिन पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि शेयर बिजनेस व कमोडिटी गुड्स के धंधे में उसका काफी नुकसान हुआ। इस धंधे में हुए नुकसान की भरपाई वह बैंक की राशि से करता रहा।

वकील के मार्फत पुलिस को समर्पण की सूचना दी गई तब अंबामाता पुलिस ने उसे मधुबन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अंबामाता थाना प्रभारी भगवतसिंह हिंगड़ ने भरत लोढ़ा को बुधवार को अदालत में पेश किया।

हवालात देख घबराया लोढ़ा : ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कथित गड़बड़ियां उजागर करने का दावा करके सुर्खियों में आए लोढ़ा को जब थाने में सलाखों के पीछे बंद किया गया तो वह घबरा गया। उसके हाथ पैर कांपने लगे। मीडियाकर्मियों के सामने उसने अपने आपको जैसे-तैसे संभाला।

बैंक मैनेजर की साजिश : केशियर भरत लोढ़ा पहले तो ‘नो कमेंटस’ कहते हुए मीडियाकर्मियों के सवाल टालता रहा। कुरेदने पर उसका कहना था कि उस पर गबन का आरोप निराधार है। इसके पीछे बैंक शाखा के मैनेजर की साजिश है। मैं निर्दोष हूं और मुझे फंसाया जा रहा है।

बैंक की रिपोर्ट
14 अगस्त की रात को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की न्यू फतहपुरा शाखा के हेड केशियर अशोकनगर निवासी भरत पुत्र भंवरलाल लोढ़ा के खिलाफ बैंक के मैनेजर एएससी गर्ग ने 35 लाख 87 हजार 900 रुपए के गबन का मुकदमा दर्ज कराया था।

गौरतलब हैं कि केशियर भरत लोढ़ा 14 अगस्त को बैंक आया और उसने तीस लाख रुपए जोधपुर स्थित कार्यालय को भेजे। उसके बाद बैंक में लेन देन की राशि नहीं बची। इस पर वह घबरा गया और चपरासी को बैंक चाबी सौंपकर फरार हो गया। इस घटना के बाद बीस दिन से वह फरार था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: