जम्मू. जम्मू के थाथरी इलाके में एक बस के चिनाब नदी में गिर जाने के कारण 20 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 11 लोग घायल बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि यह बस ओवर लोड थी और इसमें लगभग 35 से 40 लोग सवार थे।
पुलिस और सेना के जवान घटना स्थल पर पहुच चुके है लेकिन बस चिनाब के जिस इलाके में गिरी वह बहुत ही खाई नुमा है इसलिए बचाव राहत कार्य में थोड़ी समस्या आ रही है।