bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

कोच के बयान पर बीसीसीआई हुआ गरम

टीम इंडिया के कोच गैरी कर्स्टन के ताजा बयान पर बीसीसीआई नाखुश है और उनकों अपने हद में रहने की सलाह दे डाली है। बीसीसीआई ने साफ शब्दों में टीम इंडिया के कोच गैरी कर्स्टन को बता दिया है कि आपको जो भूमिका दी गई है आप उस पर अमल करें और अपने अधिकारों से बाहर जानें की हिमाकत ना करें।

बीसीसीआई क्यों हुआ नाराज

गौरतलब है कि टीम इंडिया के कोच गैरी कर्स्टन ने अपने बयान में वनडे टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पक्ष में बोलते हुए कहा था कि धोनी अब टेस्ट टीम की कप्तानी करने के लिए पूरी तैयार हो गए हैं। लेकिन गैरी ने यह भी कहा था कि इसका मतलब यह नहीं है कि टीम इंडिया के वर्तमान टेस्ट कप्तान अनिल कुंबले को हटा दिया जाय। लेकिन गैरी ने जिस तरह बातों ही बातों में धोनी की कप्तानी की प्रशंसा की थी उससे तर्क लगाए जा रहे है कि कोच धोनी को टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में देखना चाहते है।

क्या कहा बीसीसीआई ने

बीसीसीआई के सचिव निरंजन शाह ने कहा है कि टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा इस बात का फैसला करना चयन समिति का काम है ना कि कोच का। चयन समिति ही इस बात का फैसला करेगी कि टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा इस बात पर गैरी को बोलने से बचना चाहिए। गैरी को जो भूमिका दी गई है उन्हें उस पर ध्यान देना चाहिए और यही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उनसें उम्मीद करता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
asaf
Thursday, 4th Sep 2008, 17:08
ek dam sahi kaha phele to dhoni one day ke captan bane mere khayal se ow bhi bcci ki galti hai
dharmendra
Thursday, 4th Sep 2008, 17:59
It's not good