
ये क्या हुआ,क्यों हुआ ,कब हुआ : भारत के विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी परमाणु करार मुद्दे पर आजकल परेशान चल रहे हैं। नई दिल्ली के एक सम्मेलन में कुछ सोचकर उनकी पेशानी पर बल पड़ गया। करार मामले पर कितनी मुश्किल में है यूपीए सरकार?
![photo Ratan TaTa [ap]](http://www.bhaskar.com/2008/09/04/images/04tata_080811111111.jpg)
पेशानी पर बल : टाटा समूह के चैयरमैन रतन टाटा नैनो परियोजना को लेकर सिंगूर में हुए विवाद पर इन दिनों परेशान चल रहे हैं। एक सम्मेलन के दौरान आखिर कैमरे ने पकड़ ली उनके मन की पीड़ा।

मेरा दर्द ना जाने कोय : यह तस्वीर कालिका संतरा की है जिनके पति सुसेन संतरा ने सिंगूर में टाटा कंपनी पर ताला पड़ जाने के बाद बेटे की नौकरी जाने के डर से आत्महत्या कर ली।
![Mamata Banerjee [photo ap ]](http://www.bhaskar.com/2008/09/04/images/04mamtapolitics_080811111111.jpg)
ये जो पब्लिक है सब जानती है : इस तस्वीर में ममता बनर्जी मुस्लिम भाईयों को देख रही हैं। आजकल सिंगूर विवाद में धरने पर बैठी हुई हैं। मुस्लिम भाईयों के साथ ममता बनर्जी का दोस्ताना व्यवहार कहीं वोट का जुगाड़ तो नहीं।

ये जो देश है मेरा, स्वदेश है मेरा : बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित एक परिवार सुरक्षित स्थान पर जाता हुआ। इस बच्चे की आंखों में दर्द की कैसी बैबसी है, यह साफ देखा जा सकता है।
तस्वीरों का स्रोत : सभी तस्वीरें एपी एजेंसी के फोटोग्राफरों के द्वारा खीचीं गई हैं।
प्रस्तुति : भास्कर डॉट काम के लिए राजेश यादव।
तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं, उनमें अपने समय का सच छुपा होता है। ये जीवंत तस्वीरें आप से कुछ कह रहीं है। कभी-कभी जो दिल सोचता है वो चेहरे पर आ ही जाता है। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप अपनी प्रतिक्रया हमें लिखकर भेज सकते हैं:i>