bhaskar Web English
HomeNewsNational National

टल गया बड़ा हादसा, बाल बाल बचीं सोनिया गांधी

बैंगलुरू. काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ले जा रहा फैल्कन विमान आज दुर्घटना ग्रस्त होने से बाल बाल बच गया है और एक बड़ा हादसा टल गया है। इस फैल्कन विमान में सवार हो सोनिया गांधी और देश के वित्त मंत्री पी चिदंबरम कोयंबटूर जा रहे थे। विमान मे आई खराबी को देखते हुए बैंगलुरू में इसे आपात स्थिति में सुरक्षित उतार लिया गया है। दोनों नेता सुरक्षित बताए जा रहे है और किसी भी प्रकार की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है।

इरोड में होनी थी सभा

कांग्रेस अघ्यक्ष सोनिया गांधी इस विमान में सवार होकर कोयंबटूर जा रही थी जहां उनकों इरोड में एक जनसभा को संबोधित करना था।

कहां हुई इंमरजैंसी लैंडिग

विमान को बैंगलुरू में आपात स्थिति में उतारा गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: