Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
अदनान सामी भी अब हिमेश रेशमिया की राह पर चलना चाहते हैं। खबर है कि उन्होंने भी हिमेश की तरह फिल्म में गायन, संगीत और अभिनय करने का फैसला किया है। अदनान की पहली फिल्म के लिए उनकी पत्नी ने प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना की है और जल्द ही पहली फिल्म लांच करने जा रही हैं।
पाकिस्तान से आए अदनान ने अपनी अनोखी आवाज से भारत में अपना एक स्थान बनाया है। हालांकि उनके मोटापे को देख कर संजय लीला भंसाली की बहन बेला सहगल ने उनकी जीवनी पर फिल्म बनाने की योजना बनाई थी।
अदनान ने भी फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी थी। बेला इस फिल्म में एक मोटे आदमी के बॉलीवुड आने और बाद में छरहरे होकर नायक बनने की गाथा दिखाने वाली थीं। लेकिन फिल्म की शुरुआत होने के पहले ही अदनान ने अपना वजन १क्क् किलो से भी ज्यादा कम कर लिया, जिसकी वजह से बेला ने फिल्म बंद कर दी।
हालांकि अदनान द्वारा वजन कम करने के बाद बेला ने फिल्म की कहानी में बदलाव करने की बात कही थी, लेकिन अदनान ने उनकी फिल्म में काम करने में कोई रुचि नहीं दिखाई। अदनान के नजदीकी सूत्र ने बताया कि बेला द्वारा फिल्म की योजना बंद होने पर उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर फिल्म प्रोडक्शन कंपनी शुरू कर दी है। अदनान की पहली फिल्म एक संगीतमय फिल्म होगी जो अगले साल शुरू की जाएगी।