bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

गणपति का आशीर्वाद लेने नहीं गए शाहरुख

सलीम खान के घर हर वर्ष डेढ़ दिन के लिए गणोशजी की स्थापना की जाती है। इन दो दिनों में उनके सभी दोस्त और रिश्तेदार घर आते हैं और गणपति का आशीर्वाद लेते हैं।

इस मौके पर आने वालों में शाहरुख खान भी एक प्रमुख शख्सियत होते थे, लेकिन इस बार उन्होंने यह नियम तोड़ दिया है। और, उसके मूल में है कैटरीना की बर्थडे पार्टी में हुआ विवाद।

सलमान के नजदीकी सूत्र ने बताया, शाहरुख सलमान में जब से दोस्ती हुई है, एसआरके हर वर्ष गणोशोत्सव के दौरान सलमान के घर आते थे और गणोशजी की पूजा कर आशीर्वाद लेते थे। यह सिलसिला बरसों से जारी था और शाहरुख तमाम व्यस्तताओं के बावजूद यह नियम नहीं तोड़ते थे।

इस वर्ष पहली बार शाहरुख उनके घर गणोशजी के दर्शन करने नहीं आए। शाहरुख से जुड़े सूत्र ने बताया, हालांकि शाहरुख गणोशजी के दर्शन को जाना चाहते थे, लेकिन विवाद के चलते और सलमान द्वारा खुले आम उनके साथ दोस्ती खत्म करने की बात करने से वह नहीं गए।

इस पर्व और सलीम खान के विश्वास का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गणोशजी का विसर्जन करने के लिए पूरा परिवार जाता है और सलमान इस दौरान दिल खोल कर नाचते भी हैं। यहां तक कि इन दो दिन सलमान हर तरह के ऐब से भी दूर रहते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: