Sports
Other Sports Other Sports 
न्यूयार्क.यूएस ओपेन में भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने 7- 6,(8 -6)6 -4 से जीत लिया है। पेस और ब्लैक की जोड़ी ने मरे और ह्यूबर की जोड़ी को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है।
पेस का यह ८वां ग्रेंड स्लैम खिताब है। इस तरह से भारतीय टेनिस स्टार ने एक बार फिर अमेरिका के न्यूयार्क शहर में भारतीय तिरंगे का परचम लहरा दिया है और करोड़ो भारतीय टेनिस प्रेमियों को जीत का नायाब तोहफा दे दिया है।
35 साल के पेस और 29 साल के जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने यह खिताब 97 मिनट तक चले फाइनल में ब्रिटेन के जैमि मुरे और अमेरिकन खिलाड़ी हूबर की जोड़ी को 7- 6, (8 -6) 6 -4 से हराकर जीत लिया।
यूएस ओपन में पेस का यह पहला मिश्रित युगल खिताब है। वे विंबलडन में दो बार तथा ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक बार मिश्रित युगल का खिताब जीत चुके हैं।