bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

अमेरिकी सैनिकों के हमले का विरोध

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के सीमावर्ती दक्षिणी वजीरिस्तान के एक गांव में अमेरिकी सैनिकों द्वारा 20 लोगों की हत्या किए जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को कहा कि देश की संप्रभुता पर किए गए किसी भी प्रकार के हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुरैशी ने संसद में कहा कि अफगानिस्तान में डेरा डाले अमेरिकी सेना द्वारा की गई कार्रवाई उसके साथ किए गए समझौते के नियमों का शर्मनाक उल्लंघन है।

क्या था मामला :

दक्षिण वजीरिस्तान इलाके में अंगोर अड्डे के पास एक गांव में अमेरिकी सैनिकों की कार्रवाई में कई महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोग मारे गए थे।

अमेरिका माफी मांगे :

पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव शमशाद अहमद खां ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तान के लोग बेहद नाराज हैं। अमेरिका इस कार्रवाई के लिए माफी मांगे।

बल्कि यह भी सुनिश्चित करे कि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई दोबारा नहीं होगी।

अमेरिकी राजदूत तलब

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दक्षिणी वजीरिस्तान में अमेरिकी सेना द्वारा की गई कार्रवाई के प्रति विरोध जाहिर करने के लिए अमेरिकी राजदूत को तलब किया। दक्षिण वजीरिस्तान इलाके में कल अमेरिकी फौजों द्वारा किए गए हमले को सीमा नियमों का उल्लंघन करार देते हुए मंत्रालय ने इसका विरोध जताने के लिए अमेरिकी राजदूत ऐनी पैटरसन को तलब किया था।

अफगानिस्तान में शांति सेना के अगुवा उत्तर अटलांटिक संधि संगठन ने दक्षिण वजीरिस्तान में हुई सैनिक कार्रवाई में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।

26 पुलिस प्रशिक्षुओं का अपहरण :

कोहट. पाक के ओराकजई कबायली क्षेत्र में आतंकवादियों ने 26 पुलिस प्रशिक्षुओं का अपहरण कर लिया है।

पुलिस प्रशिक्षु बुधवार को बसों में सवार होकर दक्षिण-पश्चिमी सीमावर्ती प्रांत के हैंगू कस्बे में अपने ट्रेनिंग कॉलेज जा रहे थे। रास्ते में आतंकवादियों ने उन्हें रोककर बंधक बना लिया।

आतंकवादियों ने बस के चालकों को मुक्त कर दिया। स्थानीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद इदरीसी ने कहा कि बस चालकों ने हमें पुलिस प्रशिक्षुओं को अगवा किए जाने के बारे में सूचना दी। पाकिस्तान में सुरक्षाकर्मियों से जूझ रहे आतंकवादी अनेक सरकारी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अगवा कर चुके हैं। उनमें से कई तो अब भी उनके चंगुल में फंसे हुए हैं।

हमले में 30 तालिबान आतंकी ढेर :

इस्लामाबाद पाकिस्तान में दक्षिण-पश्चिमी स्वात घाटी के कोजा बब्दई इलाके में सुरक्षाकर्मियों ने हमला करके 30 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया और 35 अन्य को घायल कर दिया।

पाकिस्तानी सरकार की युद्धविराम की घोषण के बावजूद घटी में फौजी कार्रवाई जारी है, जिसमें इस अनेक आतंकवादी मारे जा चुके हैं। सेना के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक घाटी से आतंकवादियों का सफाया नहीं हो जाता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: