bhaskar Web English
HomeNewsNational National

..तो डील रद्द कर देगा भारत

विएना. परमाणु उर्जा आयोग के अध्यक्ष अनिल काकोदकर के इस बयान से परमाणु समझौते पर उठे विवाद में और उबाल आ गया है कि यदि समझौता भारतीय हितों के अनुरूप नहीं हुआ तो इसे रद्द कर दिया जाएगा।

काकोदकर ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा -समझौते को लेकर ज्यादा सशंकित होने की जरूरत नहीं है। यदि जरा सा भी यह लगा कि समझौता हमारे हितों के विपरीत है तो हम इससे बाहर निकल जाएंगे।

काकोदकर का यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश की ओर से परमाणु समझौते के बारे में अमेरिकी कांग्रेस को जनवरी में लिखे गुप्त पत्र के वा¨शगटन पोस्ट द्वारा लीक कर दिए जाने के बाद आया है।

एनएसजी बैठक में असंतुष्ट देशों ने उठाए सवाल

परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की बैठक में कुछ देशों ने भारत को परमाणु व्यापार के लिए छूट देने के मसौदे पर सवाल उठाए हैं। ये देश परमाणु अप्रसार को मजबूती देने के लिए इसमें कुछ बातें जोड़ना चाहते हैं। वहीं, बैठक में अमेरिका ने भारत के पक्ष को समर्थन देते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही इस मुद्दे पर रजामंदी कायम हो जाएगी।

एनएसजी की वीरवार को शुरू हुई दो दिनी बैठक में इस बात पर चर्चा हो रही है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ परमाणु व्यापार के लिए भारत को अनुमति दी जाए या नहीं। इस बैठक में संशोधित मसौदे से असंतुष्ट कुछ देशों ने भारत को छूट देने के मामले में आपत्तियां जताते हुए महत्वपूर्ण सवालों पर विचार करने की जरूरत बताई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: