करनाल.
टैगोर बाल निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल में पीटीआई ने अध्यापक दिवस की पूर्व संध्या पर एक छात्र को डंडों से पीटा। ट्रामा सेंटर में अपने पिता के साथ ट्रीटमेंट लेने पहुंचे नौवीं कक्षा के छात्र कुशमेंद्र ने बताया कि स्कूल में पीटीआई फिजिकल प्रेक्टिकल ले रहे थे। उन्होंने छात्रों से दौड़ लगवाई। उसके धीरे दौड़ने पर पीटीआई ने उसे डंडे से पिटा। कुशमेंद्र के पिता डा. अनिल कुमार ने कहा कि यदि यदि उनके बेटे ने कोई शैतानी की थी तो बात मेरी नोटिस में लाई जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में मामला दर्ज कराएंगे।
टीचर ने बच्चों की प्रेक्टिकल ली। लेकिन कुशमेंद्र ने कपड़े खराब होने की बात कहकर मना किया। इस पर अध्यापक ने उसको डांटा।
-डा. राजन लांबा, प्रिसिंपल टैगोर बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करनाल ...............................................................
बखेता में महिलाओं ने की शिक्षक से मारपीट
सांपला :
बखेता गांव के स्कूल में बच्चों को पीटने पर महिलाओं ने गुरुवार को एक शिक्षक की पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची ओर शिकायत दर्ज की। राजकीय हाई स्कूल में गणित के शिक्षक ने बुधवार शोर मचाने पर आठवीं कक्षा के छात्रों को पिटा था। शिक्षक ने उन बच्चों की पिटाई भी की जो शांत बैठे थे। बच्चों ने इसकी शिकायत परिजनों से की। गुरुवार को कई महिलाएं स्कूल पहुंचीं और शिक्षक रणबीर को पीट दिया।
शांत करने के लिए डांटा था:
शिक्षक रणबीर सिंह का कहना है कि उनपर बच्चों को पीटने का झूठा आरोप लगाया है। जब वह सातवीं कक्षा के बच्चों को रहा था तो आठवीं कक्षा की छात्रा ने बताया कि बच्चे शोर मचा रहे हैं। बच्चों को शांत करने के लिए डांटा था। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुलिस चौकी में समझौता हो गया है।