Business
Dalal Street Dalal Street मुंबई. देश के शेयर बाजार में निवेशक स्पष्ट दिशासूचक के अभाव में ऊपरी स्तरों पर निवेश में इच्छुक दिखाई देने लगे हैं। जैसे ही कुछ कमजोर संकेत मिलते हैं निवेशक ऊपरी स्तरों पर मुनाफा कमाकर बाहर निकलने लगते हैं। विश्व बाजार से कमजोर संकेतों के बाद घरेलू बाजार में निवेशकों ने ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूली करना बेहतर समझा।
बीएसई सेंसेक्स दिनभर बिकवाली के दबाव में रहने के बाद शाम को 151 अंक गिरकर 14,899 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 56 अंक की गिरावट रही। यह 4,448 के स्तर पर बंद हुआ।
तेल और रियल्टी शेयरों में बिकवालीे:
कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 110 डालर प्रति बैरल पर पहुंचने की खबर से घरेलू बाजार में आयलएंडगैस सूचकांक 181 अंक गिरकर 9,845 के स्तर पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी के शेयर दिनभर बिकवाली के दबाव में बने रहे और इनमें क्रमश: 2.5 और 2.97 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। रियल्टी इंडेक्स में 172 अंक की गिरावट रही और यह 5,196 के स्तर पर बंद हुआ।
मेटल शेयर भी गिरे: कीमतों में बढ़ोतरी की अटकलों से निवेशकों ने मेटल शेयरों में भारी बिकवाली की। मेटल 199 अंक गिरकर 12,182 और पावर इंडेक्स 31 अंक गिरकर 2,656 पर बंद हुआ।
ऑस्ट्रल कोक का शेयर एनएसई पर 66 फीसदी उछला: एनएसई में यह शेयर 201.40 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ। कारोबार के दौरान इसने 324.85 रुपए की ऊंचाई को छुआ। अंत में यह 225.95 रुपए के भाव पर बंद हुआ। एनएसई में इस शेयर ने एक दिन में निवेशकों को अधिकतम 65.73 फीसदी तक मुनाफा दिया।
ऑस्ट्रल कोक एंड प्रोजेक्ट्स लि. के वीरवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद एक दिन में अपने निवेशकों को 66 फीसदी तक मुनाफा दिया।
बीएसई में वीरवार को यह शेयर अपनी आईपीओ की कीमत 196 रुपए की तुलना में 5.10 प्रीमियम के साथ 206 रु. पर लिस्ट हुआ।
कारोबार के दौरान निकली खरीदी में यह 308.80 रुपए की ऊंचाई पहुंच गया। इस कीमत पर इस शेयर ने अपने निवेशकों को अधिकतम 57.55 फीसदी तक मुनाफा दिया। सत्र की समाप्ति पर यह 14.90 फीसदी बढ़त के साथ 115.20 रुपए के भाव पर बंद हुआ।
महंगाई दर का झुकाव गिरावट की तरफ है, लेकिन क्रूड की कीमतों को देखकर साफ तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि यह अपनी ऊंचाई छू चुकी है। इसलिए निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। - के.के. मित्तल, हेड आफ पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज, ग्लोब कैपिटल