bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

हीरू को मप्र रणजी टीम के चयन की जिम्मेदारी

इंदौर. मध्यप्रदेश की रणजी क्रिकेट टीम का चुनाव अब पूर्व क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी की अध्यक्षता में होगा। इस काम में उनकी मदद करेंगे संजीव राव, एचएस सोढी, प्रशांत द्विवेदी, मोहम्मद इमरान।

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) ने बुधवार को अपनी उपसमितियों की घोषणा कर दी। आईडीसीए के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, रीवा डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन के नागेंद्र सिंह, ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत मेहता मैनेजिंग कमेटी में प्रतिनिधत्व करेंगे। महेंद्र सेठिया क्रिकेट विकास समिति, स्क्रूटनिंग समिति और फायनेंस समिति के अध्यक्ष होंगे। तकनीकी समिति का दायित्व प्रोफेसर एसपी चतुर्वेदी को सौंपा गया है।

डिवीजन टूर्नामेंट समिति की जिम्मेदारी भगवानदास सुथार संभालेंगे। जबकि अंपायर समिति की कमान नरेंद्र मेनन के हाथों में होगी। सुधीर असनानी, राम अत्रे, आरडी कुलकर्णी, सलीम खान, अल्पेश शाह इस समिति के अन्य सदस्य हैं।

इंन्फ्रास्ट्रक्चर कमेटी की अध्यक्षता एसके गुप्ता को सौंपी गई है। प्रशिक्षण समिति की जिम्मेदारी पंकज पांडे संभालेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: