bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

ओबामा आउटसोर्सिग के खिलाफ

ओहियो. बराक ओबामा ने आउटसोर्सिग के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोलते हुए कहा कि अमेरिकी नागरिकों को नौकरी दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। ओबामा ने कहा कि आउटसोर्सिग के कारण काफी अमेरिकियों को नौकरी गंवानी पड़ी है।

वे सभी अमेरिकी नागरिकों को फिर नौकरी देने का वायदा तो नहीं कर सकते, लेकिन आउटसोर्सिग करने वाली कंपनियों को कर में छूट नहीं दी जाएगी और अमेरिका में निवेश करने वाली कंपनियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। ऊर्जा की उपलब्धता अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए अहम है। अमेरिका में आने वाले सालों में ऊर्जा की कमी एक बड़ा मुद्दा बन सकती है।

उन्होंने कहा कि चीन और भारत को भी अपनी विकसित होती अर्थव्यवस्था के लिए ऊर्जा की कमी से जूझना पड़ रहा है।

ओबामा ने कहा कि आने वाले दशकों में भारत और चीन को बड़े पैमाने पर ऊर्जा की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में अमेरिकी कंपनियों के लिए निवेश के बेहतर अवसर हो सकते हैं।

सारा पैलिन ने ओबामा पर जड़े आरोप :

सारा पैलिन ने बराक ओबामा पर आरोप लगाया कि वे अपनी बातों पर टिकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ओबामा टैक्स बढ़ा देंगे और अमेरिका की शक्ति भी घटा देंगे। छोटे शहर की अपनी पृष्ठभूमि का भी जिक्र किया और कहा कि वे वॉशिंगटन के कुलीन वर्ग का हिस्सा नहीं हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: