News
International International लॉस एंजिलस.
पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने 13 साल की उम्र में शराब पीना शुरू कर दिया था, 14 की उम्र में पहली बार अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ सैक्स किया और 15 की उम्र में वह ड्रग्स लेने लग गई थी।
यह कहना है ब्रिटनी की मां लिन स्पीयर्स का। लिन की किताब ‘थ्रू द स्टॉर्म’ की रिलीज से पहले हुए इस खुलासे से उनकी किताब की जबरदस्त बिक्री होने की उम्मीद तो है ही लेकिन इससे मां-बेटी के बीच दूरियां बढ़ जाएंगी, इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता।
अपनी बेटी को नियंत्रण में नहीं रख पाई लिन लिन ने बताया कहा कि उन्हें बेहद अफसोस है कि वह अपनी बेटी को नियंत्रण में नहीं रख पाई और उसकी बागडोर मैनेजर के हाथों में सौंप दी, नतीजतन एक गंदे वीडियो के जरिए दूसरों ने उसे नाजुक उम्र में ही सैक्सभोग की वस्तु बना दिया।
फुटबॉलर ब्वॉयफ्रैंड के साथ पहली बार सैक्स
उन्होंने बताया कि मिकी माउस क्लब छोड़ने के बाद ब्रिटनी ने केंटवुड के स्कूल में पढ़ाई की और इसी दौरान अपने फुटबॉलर ब्वॉयफ्रैंड के साथ पहली बार सैक्स किया।
उम्र के साथ बढ़ने लगी अय्याशियां :
इसके बाद जैसे-जैसे उसका करियर आगे बढ़ता गया, वैसे वैसे अय्याशियां भी बढ़ने लगीं। 16 साल की उम्र में उसकी मां ने उसे ब्वॉयफ्रैंड जस्टिन टिंबरलेक से यह सोचकर सैक्स करने की अनुमति दे दी कि जस्टिन से सच्चा प्यार करती है लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।
उस समय तो जस्टिन को यह पता नहीं था कि ब्रिटनी इससे पहले किसी और के साथ सैक्स कर चुकी है या नहीं। उसी दौरान ब्रिटनी को एक प्राइवेट जैट में कोकीन के साथ पकड़ा गया। कच्ची उम्र की ब्रिटनी तब शायद यह नहीं जानती थी कि मौज-मस्ती के चक्कर में वह अपनी जिंदगी को बर्बादी की डगर पर ला रही है।
बचपन में ठीक ढंग से नहीं हुई देखभाल
लिन का मानना है कि ब्रिटनी की वर्तमान समस्याएं बचपन में ठीक ढंग से उसकी देखभाल न हो पाने के कारण पैदा हुई है। लीन ने किताब में इस बात पर दुख जताया है कि ब्रिटनी पर उनका कंट्रोल नहीं रहा। लीन ने लिखा है, ‘मेरी बेटी बहुत जल्द बड़ी हो गई। उसकी हालिया परेशानी के पीछे भी सबकुछ जल्दी हासिल कर लेना ही रहा है।’ लीन की यह किताब 16 सितंबर को रिलीज होगी।