bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

कांग्रेसी नेता चौधरी पर हमला

अजमेर. congress युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र चौधरी और उसके साथी पर केन्द्रीय बस स्टैंड के सामने गुरुवार रात दो दर्जन हथियारबंद लोगों ने बेसबाल के डंडे, लाठी और सरिए से जानलेवा हमला कर दिया।

हमलावरों ने बंदूक से तीन फायर भी किए, लेकिन गोली किसी के नहीं लगी। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। दुकानों के शटर गिरा दिए गए और बस स्टैंड और आसपास अफरा-तफरी मच गई। चौधरी पर हमले की खबर से उनके समर्थक मौके पर जमा हो गए।

पुलिस ने बामुश्किल उन्हें हटाया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने तीन हमलावरों को हिरासत में लिया है। इनमें पुलिस का बर्खास्त सिपाही धर्मेन्द्र चौधरी भी शामिल है। मामला जमीन के विवाद का है। यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौधरी के ससुराल पक्ष के लोगों की जमीन पर विक्रम शर्मा, बर्खास्त सिपाही धर्मेन्द्र चौधरी और अन्य लोग हक जता रहे हैं। इस विवाद के तहत विक्रम शर्मा व धर्मेन्द्र ने गुरुवार को महेन्द्र चौधरी को बातचीत के लिए बस स्टैंड के निकट बुलाया था।

महेन्द्र चौधरी साथी विशाल भाटी को लेकर बातचीत के लिए पहुंचा था। मौके पर पहले से ही दूसरे पक्ष के दो दर्जन से ज्यादा लोग जमा थे। इन लोगों ने महेन्द्र चोधरी पर डंडे, सरिए से हमला कर दिया। इस बीच हमलावरों में से किसी ने बंदूक से लगातार तीन फायर किए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। हमलावर महेन्द्र चौधरी को लहूलुहान हालत में छोड़ कर भागने लगे।

पुलिसकर्मियों ने मौके पर से आरोपी धर्मेन्द्र चौधरी सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। बेसबाल के डंडे, हॉकी, बंदूक का एक टूटा हुआ बट और सरिया भी पुलिस ने बरामद किया है।

महेन्द्र चौधरी को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। चौधरी पर हमले की खबर से उनके समर्थक बस स्टेंड और अस्पताल में जमा हो गए। एहतियात के तौर पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: