bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

20 लाख का माल पकड़ा

बीकानेर. वाणिज्यिक कर विभाग ने बिक्री कर चोरी के आरोप में परचून का करीब 20 लाख रुपए का माल पकड़ा है।

वाणिज्यिक कर उपायुक्त (प्रशासन) पीसी वर्मा के निर्देश पर विभाग के एंटीविजन दल ने संभाग में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए न्यू इंडिया ट्रांसपोर्ट एजेंसी से संबंधित दो ट्रकों को सीज किया है। दोनों ही ट्रकों में करीब दस लाख रुपए का परचून का सामान लदा हुआ है। दोनों ट्रक कर भवन में खड़े करवाए गए हैं।

इसी प्रकार न्यू शेखावाटी ट्रांसपोर्ट कंपनी के भी दो ट्रक सीज किए गए हैं, जिसमें से एक ट्रक महाजन पुलिस के सुपुर्द किया गया है तथा दूसरा कर भवन में खड़ा करवाया गया है। इन दोनों ट्रकों में भी करीब दस लाख रुपए का परचून का सामान लदा हुआ है। इसी कंपनी के एक ट्रक से करीब पंद्रह दिन पहले बिक्री कर चोरी के माल पर दो लाख 56 हजार की पेनल्टी वसूली जा चुकी है।

पकड़े गए चारों ट्रकों में ड्राई फ्रूट, कपड़े, बर्तन आदि बताए जा रहे हैं। सीटीओ एंटीविजन सीपी मीणा के नेतृžव में की गई कार्रवाई के दौरान जब्त माल के दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। यह दस्तावेज दिल्ली की संदेहास्पद फर्मो से संबंधित बताए जाते हैं। एंटीविजन विंग ने दस्तावेजों को यथोचित नहीं माना है। विभाग को पकड़े गए माल पर छह लाख रुपए से अधिक का राजस्व मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों ने बताया कि विभाग की बॉर्डर चैक पोस्टें समाप्त होने के बाद चोर रास्ते से लाखों रुपए का माल बीकानेर संभाग में पहुंच रहा है। इससे राज्य सरकार को भी राजस्व की हानि हो रही है। कर चोरी को रोकने के लिए उपायुक्त (प्रशासन) पीसी वर्मा ने एक सितंबर को विभाग की आंतरिक चैक पोस्टों का निरीक्षण भी किया था।

यह सही है कि गोरधनसिंह दो दिन से सूचना के अधिकार के तहत सूचनाएं लेने के लिए चक्कर लगा रहा था। मुझे बुधवार दोपहर बाद पता चला कि उसने एंटीविजन विंग में हंगामा कर सरकारी कामकाज में व्यवधान डाला। इस संबंध में ठोस कार्रवाई के लिए एसपी से मिलेंगे।
-पीसी वर्मा, उपायुक्त (प्रशासन)

आरोपी ने मांगी थी सूचनाएं
बिक्री कर विभाग एंटीविजन विंग के कार्यालय में निरीक्षक राजपाल बेनीवाल के साथ धक्का-मुक्की व हंगामा करने से पहले आरोपी उपायुक्त (प्रशासन) पीसी वर्मा से मिला था। आरोपी ने सूचना के अधिकार के तहत निरीक्षकों के पदस्थापन्न के संबंध में सूचनाएं मांगी थी। आरोपी ने सूचनाओं के लिए दो अलग-अलग आवेदन दिए थे लेकिन उसे एंटीविजन विंग में ही संपर्क करने को कहा गया। गोवर्धनसिंह का कहना है कि उसे वांछित सूचनाएं नहीं मिली। तबादला होने के बाद भी एसीटीओ बोहरा व निरीक्षक गुप्ता को कार्यमुक्त नहीं गया है। बोहरा का तबादला घट तृतीय वृत बी में तथा संजय गुप्ता को अलवर लगाया गया है।

धक्का-मुक्की को लेकर रोष
बिक्री कर विभाग एंटीविजन विंग में बुधवार को हुई धक्का-मुक्की की घटना को लेकर कर अधिकारियों में रोष व्याप्त है। अधिकारी इस मुद्दे को लेकर एसपी से मिलने की तैयारी कर रहे हैं। कर अधिकारियों को आशंका है कि पिछले दिनों पकड़े गए बिक्री कर चोरी के माल को लेकर नाराज लोगों द्वारा यह हरकत करवाई गई है।

एंटीविजन के मॉडर्न मार्केट स्थित कार्यालय में बुधवार को हुई घटना के दौरान आरोपी गोरधनसिंह का मोबाइल वहीं पर गिर गया था। अधिकारियों को मोबाइल की कॉल डिटेल्स में ऐसे लोगों के नाम और नंबर मिले हैं, जिनका संबंध उन ट्रांसपोर्ट कंपनियों से है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मोबाइल को सीज कर लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: