News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati रतनगढ़. बबूल की लकड़ी के एक सिरे पर दाएं हाथ के पंजे और पंजे में शंख की आकृति उभरना चर्चा का विषय बना हुआ है। कुदरत के इस नजारे को देखने के लिए सैकड़ों लोग उमड़ रहे हैं।
वार्ड नौ श्योलजी की कुई के पास रहने वाले चेजारा जहुरद्दीन पुत्र स्व. ईस्मायल अपने खेत से बबूल की जड़ लेकर आया और जब लकड़ी को तरासने का काम शुरू किया तो दाएं हाथ के पंजे और शंख जैसी आकृति सामने आई।
इस नजारे को देखने के लिए मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और जहुरद्दीन लोगों को देखकर घबरा गया। संवाददाता ने घर में जाकर लकड़ी पर बनी इस आकृति को कैमरे में कैद किया और जहुरद्दीन से बात की तो उसने कहा कि इस लकड़ी को काम में नहीं लूंगा और चांदी का कवर चढ़ाकर इसे सुरक्षित रखूंगा।