bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

लाखों के जेवरात चोरी

जोधपुर/फलौदी. जिले के फलौदी शहर में बीती रात चोरों ने दो मकानों में सेंध लगाई और लाखों रुपयों के सोने व चांदी के जेवरात और नकदी ले गए।

इसके बाद समीप के मकान में भी घुसे, लेकिन वहां सेंध लगाने में कामयाब नहीं हुए। दोनों मकानों से चोर 96 तोला सोना व साढ़े पांच किला चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपए नकद ले गए।

एसपी ग्रामीण गिर्राज मीणा ने गुरुवार को दोनों मकानों का मुआयना किया। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को चोरों का पता लगाने व चोरी गए माल की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए। स्थानीय नागौर रोड धोला बाला स्थित मुकेश कुमार के मकान में सेंध लगाकर चोर 85 तोला सोने व 480 तोला चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। मुकेश कुमार अपनी मां किला देवी के साथ इस मकान में रहता है।

पांच-छह दिन पूर्व मुकेश कुमार अपने पिता हेमराज से मिलने गुजरात गया हुआ था। बुधवार की रात किलादेवी अपनी बहन तारादेवी के साथ छत पर सो रही थीं। आधी रात बाद चोर मकान के पिछवाड़े से अंदर घुसे।

चोरों ने ग्राउंडफ्लोर पर बने कमरे की खिड़की से ग्रिल हटा कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद लोहे के सरिये से कमरे में रखी 6 स्टील की अलमारियों के एक के बाद एक कर ताले तोड़ कर लाखों रुपए का सामान चुरा कर ले गए। अलमारी में मुकेश की पत्नी, मां किलादेवी व भाभी के सोने व चांदी के जेवरात रखे हुए थे। पुलिस थाना में मुकदमा मुकेश के साले ललित जांगिड़ निवासी नागौर रोड़ फलौदी ने दर्ज करवाया।

दूसरी वारदात सरदारपुरा में
दूसरी वारदात शहर के सरदारपुरा क्षेत्र में मुरली शर्मा (लड्डू वाले) के घर में हुई। यहां से चोर 10 तोला सोने व डेढ़ किलो चांदी के जेवरात व 50 हजार रुपये की नकदी ले गए। मुरली के परिवारजन घर की छत पर सो रहे थे। पूरा परिवार बुधवार शाम को ही रामदेवरा से पैदल यात्रा कर लौटा था। यात्रा की थकान के कारण मुरली के परिवार जनों को गहरी नींद आ गई और चोरों की आहट सुनाई नहीं दी। मुरली के मकान से चोरी करने के बाद चोर पड़ोस के एक अन्य मकान में भी घुसने का प्रयास किया।

एफएसएल टीम पहुंची
चोरी वाले कमरे में अलमारियों का सारा सामान बिखरा पड़ा था। डीएसपी सत्येन्द्रपाल सिंह व सीआई किशनसिंह राणावत भी उनके साथ थे। एसपी ने बताया कि मकानों में कुछ स्थानों पर चोरों के हाथ व पांवों के निशान मिले हैं।

पुलिस ने इसे देखते हुए जोधपुर से एफएसएल टीम बुलाई है। देर रात तक टीम फलौदी पहुंची और घटना स्थल पर जाकर मुआयना किया। एक ही रात में दो मकानों में सेंधमारी की घटना के बाद लोगों ने एसपी से भेंट कर रोष जताया तथा चोरों को शीघ्र पकड़ने की मांग की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: