bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

विकास को गोल्ड मेडल

कोटा. शहर के युवा सितार वादक विकास भारद्वाज ने हाल ही में इंद्रकला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़, छत्तीसगढ़ से एमए म्यूजिक (सितार) की डिग्री लेकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। विवि के दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे।

मशहूर संगीत गुरू पंडित नयन घोष के शिष्य विकास ने बचपन से ही कई संगीत प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शहर का प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें 12 साल की उम्र में ही जिला प्रशासन ने सितार वादन के लिए सम्मानित किया गया।

ऑल इंडिया रेडियो और राष्ट्रीय व राजस्थान संगीत नाटक अकादमी से जुड़े इस युवा कलाकार को मुंबई की सुर संग्राम परिषद ने सुरमणि सम्मान से भी नवाजा है। राजस्थान संगीत नाटक आकदमी सहित कई संगीत संस्थाओं से उन्हें स्कॉलरशिप मिली है। दादाबाड़ी निवासी विकास का सपना है कि वह युवाओं में भारतीय क्लासिकल संगीत के प्रति लगाव पैदा करे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: