कोटा. राज्य में पहली बार हो रही आरपीईटी-08 की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए शुक्रवार रात 12 बजे तक छात्र अंतिम चॉइस भर सकते हैं।
8 सितंबर को एनआईसी, दिल्ली के सहयोग से दाखिले की अंतिम सूची जारी की जाएगी। गुरुवार रात तक 98 फीसदी छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। कुल 22 हजार 80 छात्रों में से 21 हजार 600 वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा लिया है।
इनमें से 600 विद्यार्थियों ने पसंद की कॉलेज नहीं भरी है। 7,023 छात्रों ने अंतिम च्वॉइस लॉक करके प्रवेश पक्का किया कर लिया है।
एआई ईईई छात्रों को 2522 सीटें : गुरुवार शाम को रिजल्ट कमेटी की बैठक में 3611 सीटों के लिए चॉइस भरने वाले 2622 छात्रों में से 2522 को विभिन्न कॉलेजों में दाखिले की हरी झंडी मिल गई। इस कोटे की 1089 खाली सीटों को अब आरपीईटी से ही भरा जाएगा। ऑनलाइन काउंसलिंग में सिर्फ एक या दो कॉलेज की च्वॉइस भरने वाले कम रैंक के 100 छात्रों को दाखिला नहीं मिल सका।