bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

रौनक लौटाने का फैसला

इंदौर. राजबाड़ा, सराफा की रौनक लौटाने के लिए आम लोगों का दबाव भारी पड़ा। दुकानें रात 12 बजे बाद भी चालू रखने को लेकर शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की चर्चा होगी। शनिवार तक निर्णय हो जाएगा।

इस बीच गुरूवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता इसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। वे नहीं मिले तो कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन सौंपा। युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्रसिंह यादव ने मांग की कि राजबाड़ा, सराफा शहर का दिल है।

त्यौहारों का दौर शुरू हो गया है और पुलिस-प्रशासन की सख्ती से लोगों में गुस्सा है इसलिए तुरंत यह निर्णय बदला जाना चाहिए। वैसे भी यह शहर जिंदादिली के जाना जाता है। इस निर्णय से लोगों की भावनाएं आहत हुई है। ज्ञापन पढ़कर कलेक्टर ने कहा इस मामले पर कल चर्चा कर परसों तक निर्णय ले लेंगे।

..तो होगा आंदोलन : उधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने कहा अगर प्रशासन निर्णय नहीं बदलता है तो शुक्रवार को चुनाव समिति की बैठक के बाद इंदौर लौटकर आंदोलन की रूपरेखा बनाएंगे। हमें पता है इस मुद्दे पर जनता हमारे साथ है।

कोई भी प्रशासन लोगों की भावनाओं और मजबूत इरादों के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। होलकर साइंस कॉलेज, जैन दीवाकर कॉलेज और क्लॉथ मार्केट गल्र्स कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी प्रशासन के इस निर्णय के विरोध में सड़क पर उतरने की घोषणा की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: