भोपाल. केंद्रीय कार्मिक सचिव एवं मप्र कैडर के आईएएस अधिकारी सत्यानंद मिश्र देश के सूचना आयुक्त होंगे। श्री मिश्र को सूचना आयुक्त बनाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस बारे में आदेश दो-चार दिन में जारी होने के आसार हैं।
दिल्ली में पदस्थ एक उच्च अधिकारी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि श्री मिश्र अपना नया पदभार कब ग्रहण करेंगे,यह अभी तय नहीं है। श्री मिश्र मप्र कैडर के 1973 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
वे जनवरी 2009 में सेवानिवृत्त होंगे। गौरतलब है कि श्री मिश्र प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण,पीएचई और जनसंपर्क महकमे में प्रमुख सचिव रह चुके हैं।