Sports
Other Sports Other Sports
बेंगलूर.
विश्व बिलियिर्डस एवं स्नूकर चैंपियर पंकज आडवाणी ने अनुभवी गीत सेठी को शुक्रवार को एकतरफा मुकाबबले में 6-1 से पराजित कर ओएनजीसी आईबीएस विश्व बिलियर्डस चैंपियनशिप पाइंट फार्मेट खिताब जीत लिया।
बेंगलूर के २३ वर्षीय आडवाणी का यह पांचवा विश्व खिताब है। आडवाणी और आठ बार के विश्व चैंपियन सेठी के बीच बेसट आफ११ फ्रेम फाइनल में रोचक संघर्ष की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन आडवाणी हर लिहाज से अनुभवी सेठी पर भारी पड़ गया।
आडवाणी ने तीन सत्र के फाइनल में पहले सत्र में जो 4-0 की बढ़त बनाई उसके बाद उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। आडवाणी ने यह मुकाबला १५क्-९क्, १५१-क्, 150-24, 150-0, 86-150, 150-72 और 150-12 से दूसरे सत्र में ही जीत लिया।
सेठी ने पांचवा फ्रेम 150-86 से जीतकर मुकाबले में लौटने की कोशिश की। लेकिन वह 2005 के आईबीएसएफ विजेता आडवाणी से पार नहीं पा सके।
सेठी ने सेमीफाइनल में देवेंद्र जोशी के खिलाफ 0-3से पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए 5-3 से जीत हासिल की थी मगर वह फाइनल में यह करनामा नहीं दोहरा सके।
एकाग्रता रही जीत का मूल मंत्र
खिताब जीतने के बाद आडवाणी ने कहा कि जब गीत ने पांचवा फ्रेम जीता तब मैं कुछ नर्वस हो गया। लेकिन मैंने अपनी एकाग्रता को टूटने नहीं दिया और खिताब जीतकर ही दम लिया।
बेहतर आगाज से जीत का रास्ता आसान हुआ
आडवाणी ने कहा कि मैं भाग्यशाली रहा कि गीत को अच्छी शुरूआत नहीं मिल पाई। फाइनल में सबसे महत्वपूर्ण बात अच्छी शुरुआत ही होती है। उन्होंने कहा कि छठा फ्रेम जीतने केबाद मुझे ९क् फीसदी विश्वास हो गया था कि चैंपियनशिप अब मेरी है।
सातवें फ्रेम में आडवाणी ने पहली विजिट में 143 का ब्रेक लगाया। लेकिन खिताब को नजदीक देख वह कुछ नर्वस हो गए। उन्हें मैच समाप्त करने में दो और विजिट लगे।
मोकों को न भुना पाना सेठी के लिए भारी पड़ा
दूसरी तरफ सेठी ने अपनी हार के बाद स्वीकार किया कि वह मिले मौकों को भुना नहीं पाए। साथ ही उन्होंने अपने युवा प्रतिद्वंद्वी की तारीफ करते हुए कहा कि वह शुरुआत से ही अच्छा खेले।
बेस्ट आफ 11 फ्रेम फाइनल में आडवाणी ने 79 का ब्रेक लगाते हुए पहला फ्रेम 150-90 से जीत लिया। दूसरे फ्रेम में उन्होंने इसे 151.0 से जीत लिया। तीसरे फ्रेम में सेठी ने दूसरे विजिट में 24 का ब्रेक लगाया लेकिन आडवाणी ने ९क् का ब्रेक लगाते हुए यह फ्रेम 150-24 से जीत लिया। चौथे फ्रेम को 150-0 से जीतकर आडवाणी पहले सत्र में 4-0 से आग्रे हो गए।
खिताब 6-1 से जीतने के बाद आडवाणी को चार हजार डालर की पुरस्कार राशि मिली। सेठी को रनर आप ट्राफी दी गई। सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को लीग में १५४ के ब्रेक के लिए सर्वाधिक ब्रेक का पुरस्कार दिया गया। पाइंट फार्मेट चैंपियनशिप समाप्त होने के बाद आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप टाइम फार्मेट शनिवार से शुरू होगी।