Sports
Other Sports Other Sports बिलबाओ.
विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को 4 लाख यूरो इनामी राशि के बिलबाओ शतरंज ग्रैंड स्लेम फाइनल में लगातार तीसरी बार ड्रॉ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा है। आनंद को गुरूवार को यहां तीसरी बाजी में आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन ने ड्रॉ पर रोक दिया इस ड्रॉ के साथ आनंद के अब तीन बाजियों से तीन अंक हो गए हैं और वे अंकतालिका में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर फिसल गए हैं।
छह खिलाड़ियों के इस डबल राउंड रॅाबिन टूर्नामेंट में प्रयोग के तौर पर शुरू की गई नई स्को¨रग प्रणाली में खिलाड़ी को जीतने पर तीन अंक और ड्रॉ पर एक अंक मिलता है। तीसरे राउंड की अन्य बाजियों में अब तक शीर्ष पर चल रहे नार्वे के मेग्नस कार्लसन को बुल्गारिया के वेसलिन तोपालोव के हाथों हार का सामना करना पड़ा जबकि अजरबेजान के तैमूर राद्जाबोव और यूक्रेन के वेसिली इवानचुक के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
टूर्नामेंट में सात राउंड अभी और खेले जाने हैं। तीन बाजियों के बाद एक जीत और दो ड्रॉ के साथ तोपालोव पांच अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गए हैं जबकि कार्लसन एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ उनसे एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर हैं। आनंद के तीन अंक हैं और वे इवानचुक और राद्जाबोव के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।