bhaskar Web English
HomeNewsNational National

कोई दस्तावेज नहीं छिपाया: अमेरिका

वाशिंगटन. अमेरिका ने इन आरोपों का खंडन किया है कि उसने करार से संबंधित कोई दस्तावेज छिपाया है। विदेश विभाग के प्रवक्ता रॉबर्ट वुड ने बताया कि भारत की प्रतिबद्धताएं बहुत स्पष्ट हैं, क्योंकि वह परमाणु परीक्षण स्थगित करने पर राजी है।

वुड ने इन अटकलों को सिरे से खारिज किया कि अमेरिका ने दस्तावेज छिपाकर रखे ताकि भारत की यूपीए सरकार गिरने से बच सके। वुड के अनुसार, ‘भारतीय समझते हैं कि परमाणु परीक्षण के संबंध में हमारा दृष्टिकोण क्या है।

हमने उन्हें साफ बता दिया है और वे उन्हें समझते हैं। इसमें कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं है।’अमेरिकी कांग्रेस की विदेशी मामलों संबंधी समिति के अध्यक्ष हावर्ड बरमैन ने एनएसजी की बैठक के ठीक पहले विदेश विभाग के नौ माह पुराने एक गोपनीय पत्र को सार्वजनिक किया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: