News
Metros
Chandigarh Chandigarh बठिंडा.अब मुन्नाभाई मुक्केबाजों का हौसला बढ़ाएंगे और उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगे। भारतीय ओलंपिक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि बठिंडा में होने वाले 6 सितंबर से शुरू होने वाले नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता संजय दत्त होंगे।
बॉक्सिंग बजट पर एक सवाल के जवाब में चौटाला ने कहा कि क्रिकेट का बजट इतना है कि देश के स्पोर्ट को अकेले स्पांसरशिप देकर बढ़ावा दे सकते हैं। सरकार की ओर से पहले बॉक्सिंग के लिए खास फंड्स नहीं दिए जाते थे, लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने ट्रेनिंग के लिए 700 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।
मिशन वर्ल्ड चैम्पियनशिप से लंदन ओलपिंक: अभय चौटाला ने कहा कि उनका मिशन वर्ल्ड चैम्पियनशिप से 2012 लंदन में होने वाला ओलंपिक है।
वे चाहते हैं कि बॉक्सर एशियाड, कॉमनवेल्थ और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी जीतें। साथ ही, पूरे देश में बॉक्सिंग फैले और अधिक से अधिक युवा इसमें भाग लें। बॉक्सिंग को राष्ट्रीय स्तर तक ही सीमित न रखकर इसकी लीग बनाई जाएगी।
इसकी शुरुआत नंवबर महीने से महानगरों से की जाएगी जिसमें चंडीगढ़ का नाम पहला है। साल में 6-7 टूर्नामेंट कराए जाएंगे जिसमें एशियाड देशों से भी खिलाड़ियों को बुलाया जाएगा। कारपोरेट हाउस की रुचि भी इसमें बहुत बढ़ी है।
बीजिंग के पांच हीरो बठिंडा में: इस दौरान बीजिंग के पांचों हीरो बठिंडा में होगें। शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने पंजाब में बॉक्सिंग कराने के लिए पंजाब के खेल मंत्री सुखदेव सिंह का आभार जताया।