bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

अपडेट होगी 139

भोपाल. भारतीय रेलवे की एकीकृत 139 टेलीफोन पूछताछ सेवा अब अपडेट हो जाएगी और इस पर लोकल, इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेनों की जानकारी भी मिलेगी। अब तक इस सेवा से केवल एक्सप्रेस और मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के आवागमन की सूचनाएं मिलती थी।

इसके लिए इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कापरेरेशन एकीकृत कॉल सेंटर के सर्वर से नया सिस्टम जोड़ने जा रहा है। यह प्रक्रिया संभवत: 20 सितंबर तक पूरी हो जाएगी। यह निर्णय हाल ही में रेलवे और आईआरसीटीसी के बीच दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया। इस सेवा को प्रायोगिक तौर पर दिल्ली रेल मंडल के आसपास इस्तेमाल किया जाएगा।

क्या है 139 : सितंबर-07 से देशभर में एकीकृत 139 कॉल सेंटर शुरू किया गया है। इसके लिए अहमदाबाद में मुख्यालय बनाया गया है। जहां पांच सौ कर्मचारी देशभर से कॉल करने वालों को जानकारियां मुहैया कराते हैं। मुख्य कॉल सेंटर के अलावा भारतीय रेलवे झोन को चार हिस्सों में बांटा गया है। जहां अलग-अलग झोन के चार शहरों चेन्नई, मुंबई, हावड़ा और नोएडा में रीजनल कॉल सेंटर खोले जाना है।

क्या मिलती हैं जानकारियां
एक्सप्रेस/ मेल ट्रेनों की समय सारिणी, ट्रेनों के विलंब की जानकारी , बर्थ उपलब्धता, पीएनआर की जानकारी
फिलहाल शुरू होने वाली सुविधा: इंटरसिटी, पैसेंजर, लोकल ट्रेनों की जानकारियां
भविष्य की सुविधाएं: किराए की जानकारी शिकायत व सुझाव की सुविधा, एसएमएस अलर्ट की सुविधा,फोन पर टैक्सी बुकिंग, बजट होटल बुकिंग





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: