bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

पचास सीटर कॉल सेंटर बनेगा

भोपाल. केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को समन्वय भवन में आयोजित कार्यक्रम में भोपाल दूरसंचार जिले के 72 स्थानों पर मोबाइल सेवा का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। साथ ही दो मेन स्विचिंग सेंटर (एमएससी) व काल सेंटर का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा साकेत नगर में पचास सीटर कॉल सेंटर बनेगा।

श्री सिंधिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के दूरसंचार के सपने को वे देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बताया, सूचना क्रांति के इस दौर में उनकी पहली प्राथमिकता मध्यप्रदेश होगा। उन्होंने बताया की विभिन्न योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए भोपाल जिले के लिए 37 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि आगामी अप्रैल तक भोपाल में 142 अतिरिक्त टावर बनाए जाएंगे। इसमें अतिरिक्त एमएससी के लिए 12 करोड़ भी शामिल हैं। श्री सिंधिया ने बताया कि डाकघरों को आधुनिक सुविधा से लैस करने की योजना ‘मिशन एरो’ के तहत इस वर्ष देश भर के 450 डाकघरों में से 75 डाकघर मध्यप्रदेश से चयनित किए गए हैं जिनमें भोपाल शहर के डाकघर भी शामिल हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य महाप्रबंधक (बीएसएनएल) आरकेपी हिंदूजा ने विभाग के लक्ष्य और उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्यअतिथि का स्वागत महाप्रबंधक महेश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी सहित कांग्रेसी नेता एवं बीएसएनएल के अधिकारी उपस्थित थे।

ये मिलेगी भोपाल को सौगात
>> साकेत नगर में 50 सीटर काल सेंटर
>> अरेरा एक्सचेंज में मोबाइल मेन स्विचिंग सेंटर (एमएससी)
>> सिटी एक्सचेंज में मोबाइल मेन स्विचिंग सेंटर (एमएससी)
>> 30 ग्रामीण स्थानों पर ब्राडबैंड की स्थापना
>> शहर में 9500 नए ब्राडबैंड कनेक्शन
>> 250 किमी आप्टिकल फायबर केबल नेटवर्क की स्थापना





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: