bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

भर्ती में खेल, पहले पास फिर फेल

उज्जैन. प्रदेश पुलिस की सबइंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है। २७ अगस्त को व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी रिजल्ट में फेरबदल किया गया है।

२९ अगस्त को दूसरा रिजल्ट जारी कर कई ऐसे परीक्षार्थियों को फेल कर दिया गया जो पहले उत्तीर्ण घोषित किए जा चुके थे। व्यापमं की इस कार्रवाई को पुलिस ने ही पकड़ा और अब डीजीपी श्री राऊत ने इसमें जांच के निर्देश दिए हैं। सरकार भी इस मामले में जांच करवा रही है।

पुलिस सबइंस्पेक्टरों की भर्ती की परीक्षा ६ अप्रैल 2008 को व्यापम ने आयोजित की थी। इसमें २७ हजार से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया था। ३१९ पदों पर भर्ती होनी थी, इसके लिए अंतिम दौर में फिजिकल टेस्ट के बाद करीब ४६८ परीक्षार्थियों योग्य माना गया था। २७ अगस्त को व्यापमं ने इसका रिजल्ट घोषित किया।

इसमें एसआई और प्लाटून कमांडर के रूप में ३१९ परीक्षार्थियों का चयन किया गया। इंटरनेट पर परिणाम जारी भी कर दिए गए। इसके बाद दो दिन तक व्यापमं की वेबसाइट गड़बड़ रही और परिणाम नहीं खुले। २९ अगस्त को जब दोबारा साइट पर रिजल्ट खुले तो कई परीक्षार्थियों के नाम गायब थे और कई जिन्हें सब-इंस्पेक्टर के रूप में चुना गया था उन्हें प्लाटून कमांडर बना दिया गया। इसी तरह जिन्हें प्लाटून कमांडर बनाया गया था उन्हें अयोग्य मानकर बाहर कर दिया। पुलिस ने सभी रिजल्टों की जांच की आवश्यकता जताई है।

भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत है। व्यापमं से स्पष्टीकरण मांगा गया तो उन्होंने लिस्ट ठीक से नहीं बन पाने की बात कही थी। पुलिस विभाग के मुख्य अधिकारियों को इस बारे में जांच करने को कहा गया है।
—हिम्मत कोठारी, गृहमंत्री, मप्र शासन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: