bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

मप्र को सरताज बना देंगे

धार. cm गुरुवार रात नौ बजे के निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रात 1.10 बजे शुरू किए उद्बोधन में अधमुंदी आंखों से सुनने बैठे लोगों से कहा भाजपा सरकार और मेरे मुख्यमंत्रित्वकाल के विकास को गिनाने की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस ने कभी विकास किया ही नहीं, यदि करती तो 50 साल बाद मध्यप्रदेश बीमारू राज्य नहीं रहता। किसानों को तीन फीसदी ब्याज पर खाद-बीज मुहैया कराएंगे। आपने जो विश्वास व्यक्त किया है उसे किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दूंगा।

करीब 45 मिनट चले भाषण के दौरान कुशाभाऊ ठाकरे के सपने को पूरा करने का संकल्प दोहराया और धारवासियों को प्रमाण किया। साथ ही कई वक्तव्यों पर उन्होंने लोगों से सहमति दोहरवाई और आखिर में भाजपा की सरकार बनवाने के लिए बंद मुट्ठी से हाथ खड़े करवाकर संकल्प दिलाकर उद्बोधन को विराम दिया। इस दौरान टप्पा नालछा को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की चर्चा थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। रथ में सवार मुख्यमंत्री ने भीड़ की तरफ हाथ लहराकर अभिवादन किया।

करार पर देश को गुमराह किया पीएम ने : सीएम
मुख्यमंत्री शिवराज¨सह चौहान ने परमाणु करार के मामले में प्रधानमंत्री पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। अपनी जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान श्री चौहान ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा कि भारत की अमेरिका के साथ परमाणु असैन्य संधि देश के हित में नहीं है। ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री मनमोहन ¨सह को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।

श्री चौहान ने कहा कि इस संबंध में वे राष्ट्रपति को भी पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसे 15 सितंबर को पार्टी की बैठक में विचार- विमर्श के बाद घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव में विधायक - मंत्रियों के टिकट काटने संबंधी प्रश्न के उत्तर में श्री चौहान ने कहा कि वह किसी का टिकट नहीं काट रहे है,पार्टी सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा सरकार उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से किए गए 90 प्रतिशत वादे पूरे किये जा चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: