bhaskar Web English
HomeNewsNational National

एटीएम से रीचार्ज होंगे मोबाइल

नई दिल्ली. बीएसएनएल के प्रीपैड मोबाइल पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम जाकर भी रीचार्ज कर सकेंगे। बीएसएनएल अपने ग्राहकों को मोबाइल पर बैंकिंग सेवा भी जल्द ही मुहैया कराने लगेगा।

शुक्रवार को बीएसएनएल भवन में इस बारे में समझौता हुआ। बीएसएनएल के सीएमडी कुलदीप गोयल और पीएनबी के सीएमडी केसी चक्रवर्ती ने बताया कि बीएसएनएल के उपभोक्ता देशभर में मौजूद पीएनबी के 1,700 एटीएम के जरिए अपना बलि जमा करा सकेंगे।

इसके लिए उन्हें अलग से कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। चक्रवर्ती ने बताया कि देश के १९ शहरों में यह सुविधा शुक्रवार से प्रभावी हो गई है। देश के सभी एटीएम इस नेटवर्क से तकनीकी तौर पर जल्द ही जुड़ जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: