bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

इंदौर-दाहोद लाइन के लिए 137.66 करोड़ की मंजूरी

इंदौर. इंदौर-दाहोद रेल लाइन के लिए रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को पहली किस्त के रूप में 137.66 करोड़ रुपए स्वीकृत कर राशि जारी कर दी है। बोर्ड ने पश्चिम रेलवे से कहा है रेल लाइन का काम जल्द शुरू किया जाए।

इससे पहले पश्चिम रेलवे ने बोर्ड की मांग पर करीब 272.09 करोड़ रुपए का पार्ट इस्टिमेट भेजा था। इसके बाद बोर्ड ने यह मंजूरी दी थी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डिप्टी चीफ इंजीनियर केसी चौहान ने बताया एक महीने के भीतर काम के टेंडर बुला लिए जाएंगे और दो महीने में दोनों ओर से काम शुरू होगा।

इंदौर-सागौर और दाहोद-कटवारा लाइन का काम होगा: रेलवे बोर्ड ने इंदौर-दाहोद रेल लाइन का काम दो हिस्सों में शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सबसे पहले इंदौर से सागौर (35 किमी) और दाहोद-कटवारा (15 किमी) हिस्से में काम शुरू होगा। ‘भास्कर’ ने इसका खुलासा किया था कि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा रेलवे बोर्ड से लगातार इंदौर-दाहोद रेल लाइन के काम को लेकर जवाब-तलब किया जा रहा है और काम जल्द शुरू करने का दबाव बनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री द्वारा जनवरी में झाबुआ में इस लाइन का भूमिपूजन किया गया था लेकिन अब तक काम शुरू नहीं होने से केंद्रीय रेल राज्यमंत्री नारायणभाई राठवा व कृषि राज्यमंत्री कांतिलाल भूरिया ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री से की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: