bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

आतंक के निशां देख मंसूरी ने उगले मंसूबे

जयपुर. शहर में 13 मई को हुए सीरियल बम ब्लास्ट में मुख्य भूमिका निभाने वाले आतंकी साजिद मंसूरी को गुजरात पुलिस शुक्रवार को जयपुर लेकर आई। आतंकी ने शहर के वे आठ स्थान बताए, जहां उसने बम रखवाए थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुजरात पुलिस साजिद को विशेष सुरक्षा घेरे में विमान से जयपुर लाई। पूरे मामले को बेहद गुप्त रखा गया। दोपहर को गुजरात पुलिस सादा वस्त्रों में हथियारों से लैस होकर आतंकी को सबसे पहले सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़ खंदों, चांदपोल बाजार व चांदपोल हनुमानजी मंदिर के सामने लेकर गई।

अधिकारी और आतंकी तीन वाहनों में सवार थे। सभी स्थानों को साजिद मंसूरी ने हाथों के इशारों से बताया। सुरक्षा की दृष्टि से आरोपी को नीचे नहीं उतारा गया। गुजरात पुलिस ने आतंकी साजिद को शहर के चार दीवारी क्षेत्र में एक घंटे तक घुमाया। इस दौरान स्थानीय पुलिस के चुने हुए जवानों को भी सादा वर्दी में सुरक्षा के लिए लगाया गया था। बाद में साजिद को मोतीडूंगरी रोड भी ले जाया गया।

जहां वह अपने साथियों के साथ रुका था। मोतीडूंगरी रोड पर गुजरात पुलिस के वाहन रुके नहीं, बल्कि उन्हें धीमी गति से निकाला गया। बाद में गुजरात पुलिस के अधिकारियों ने राज्य के विशेष जांच दल (एसआईटी) के उच्चधिकारियों से मुलाकात की।

गुजरात पुलिस का दल अपने साथ साजिद मंसूरी से की गई पूछताछ की जानकारी भी लाया था। यह जानकारी एसआईटी के अधिकारियों को सौंप दी गई। इस जानकारी के आधार पर एसआईटी अब अपराधियों एवं बम ब्लास्ट में सहयोग देने वालों की गिरफ्तारी में तेजी लाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: