News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर.
कभी बेबी तो कभी डिस्को लाइट्स के बीच सिंग इज किंग और इसी तरह के हिट्स गानों पर झूमते सीनियर्स और जूनियर्स। प्रगति कालेज की वेलकम पार्टी में शुक्रवार को फ्रेशर्स ने जी भरकर एंजाय किया। डीजे और क्विज राउंड के बीच रैंप शो पर भी जूनियर्स ने अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे।
कालेज आकर भी लगभग दो महीने तक अपने स्कूल डेज को ही जी रहे जूनियरों को आखिरकार वेलकम के जरिए आजादी का परवाना मिल ही गया। पार्टी में तेज रोशनी और हाई बास म्यूजिक के बीच बच्चों ने मंच पर गजब का परफार्म दिया। कुछ इस रोशनी में बड़ी सहजता से नजर आए तो बहुत से पहले अटके-झिझके, फिर खुले। समारोह में बीकाम, बीएससी, बीसीए और पीजीडीसीए फस्र्ट सेम के स्टूडेंट्स का वेलकम किया गया।
पहले आप
वेलकम पार्टी में एक बड़ा राउंड स्टेज परफार्मेस का रहा। इसमें सभी ने सबसे ज्यादा एंजाय किया। नई फिल्मों के हिट गाने और रीमिक्स पर सभी एक के बाद एक झूमे। इनमें बहुत से ऐसे भी थे, जिन्होंने पहली बार ठुमके लगाए। कई अनाड़ी इसरार करते रहे कि पहले तुम नाचो तो पहले तुम। साड़ी और कोट-पैंट या शेरवानी जैसे ड्रेस कोड के चलते भी बहुत से जूनियर डांस करते हुए थोड़ा सा अटक रहे थे। इनमें कुछ ऐसे भी रहे, जिन्होंने इसे प्रतिभा दिखाने के मौके की तरह लिया और खूब झूमकर नाचे।
रंग-रंगीला
कपड़ों के मामले में हमेशा से प्रयोगवादी रही लड़कियों को साड़ी के ड्रेसकोड ने खूब लुभाया। मिक्स एंड मैच के हिसाब से कपड़ों के साथ एसेसरीज भी मेल खाती पहनी गईं। वहीं लड़के भी कहीं कम नहीं रहे और बाकायदा शेरवानी पर स्टोल या सूट पर टाई डालकर पहुंचे। एक-दूसरे की तारीफ भी जमकर हुई। रैंप शो की चमक ने और समां बांधा। म्यूजिक और लाइट्स के बीच छात्र प्रोफेशनल अंदाज में थिरकते रहे।
ये रहे बेस्ट
सीनियरों ने जूनियर्स को तरह-तरह से एंटरटेन करने के लिए बहुत से रोचक प्रयास किए। इसमें रैंप के दौरान हुए कंपीटिशन में बेस्ट पर्सनैलिटी प्रियंका सिंह, बेस्ट स्माइल चांदनी सिंह, बेस्ट ड्रेसअप योगेश रामटेके, मिस्टर फ्रेशर सुमीत कुमार और मिस का खिताब आदर्शा को मिला।