नई दिल्ली. उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप का केन्द्र पाकिस्तान-अफगानिस्तान की सीमा को बताया जा रहा है। उत्तर भारत में यह झटका शनिवार सुबह लगभग 11 बजकर 18 मिनट पर आया। रियेक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 दर्ज की गई है।
उत्तर भारत में आए इस झटके में किसी के जानमाल की अभी तक कोई सूचना नहीं है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और दिल्ली सहित उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप के झटके के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए लेकिन किसी के हताहत या कोई जानमाल के नुकसान की खबर अभी तक नहीं है।