नई दिल्ली.दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में एबीवीपी ने एनएसयूआई से एक सीट छीनते हुए इस बार अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। इस बार के चुनावों में एनएसयूआई ने 3 और एबीवीपी ने एक सीट पर विजय प्राप्त की है।
एनएसयूआई ने हालाकिं इस बार तीन सीटें जीती है लेकिन अध्यक्ष पद की उसकी उम्मीदवार सोनिया सप्रा एबीवीपी की नुपूर शर्मा से हार गई है जो एनएसयूआई के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद सहित चार सीटों पर कब्जा किया था।