News
International International इस्लामाबाद.पाकिस्तान में शनिवार को कड़ी सुरक्षा में हुए राष्ट्रपति चुनावों में पीपीपी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदार ने अपने विरोधियों को मात देते हुए पाक राष्ट्रपति की गद़दी के नए सरताज बन गए हंै। आज हुए मतदान में उनके पक्ष में 281 मत मिले हैं जो सबसे अधिक है।
हालांकि उनके नाम का औपचारिक घोषणा होनी शेष है लेकिन अब यह तय हो गया है कि दिवंगत नेता बेनजीर भुट्टो के पति आसिफ अली जरदारी पाक के अगले राष्ट्रपति के तौर पर देश की कमान संभालेगें।
गौरतलब है कि इससे ठीक 11 माह पहले शनिवार 6 अक्टूबर को पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव हुआ था और अगला चुनाव 2012 में होना था, लेकिन पाकिस्तान में हुई राजनीतिक उठापटक और परवेज मुशर्रफ के इस्तीफे के बाद एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं।
आसिफ अली जरदारी : कुछ ऐसे है मिस्टर टेन परसेंट
‘मिस्टर टेन परसेंट’ के नाम से मशहूर ‘घाघ राजनेता’ आसिफ अली का 26 जुलाई 1955 को जन्म हुआ था। उनका विवाह पाक की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो से 18 दिसंबर 1987 को हुआ था। कथित तौर पर ब्लैकमेल, भ्रष्टाचार और बेनजीर के भाई मुर्तजा की हत्या की साजिश के मामले में 11 साल जेल में काट चुके जरदारी को अमेरिका में इलाज के लिए 2004 में जमानत मिली थी।
2007 में राष्ट्रपति मुशर्रफ ने जरदारी के खिलाफ सभी मामले वापस ले लिए। 27 दिसंबर 2007 को बेनजीर की हत्या और नाबालिग पुत्र बिलाल के पीपीपी के अध्यक्ष बनने के बाद जरदारी पार्टी के सह अध्यक्ष बने। पीपीपी नीत गठबंधन की सरकार बनने से जरदारी ज्यादा प्रभावशाली हुए। कुछ बर्खास्त जजों को बहाल कर नवाज शरीफ के उम्मीदवार की उम्मीदों को झटका दिया। इनकी पार्टी को संसद के दोनों सदनों और चार प्रांतीय असेंबलियों में बहुमत हासिल है।