नई दिल्ली/ न्यूयार्क/वियना.
भारत के विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने परमाणु समझौते को एनएसजी के 45 समूह देशों के द्वारा मान्यता मिलने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि वे अब खुश और तनावमुक्त महसूस कर रहें हैं।
सोनिया ने दी बधाई
कांग्रसे अध्यक्ष सोनिया गांधी ने परमाणु समझौते को एनएसजी समूह के ४५ राष्ट्रों द्वारा बिना किसी शर्त के मंजूरी दिए जाने के बाद भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और देश के विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी को बधाई दी है।
बुश ने मनमोहन से की बात
समझौते को मंजूरी मिल जाने की सूचना के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति बुश ने भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को फोन कर बातचीत की है और दोनों ने एक दूसरे को परमाणु समझौते के लिए बधाई भी दी है।
रंग लाया अमेरिकी दबाव
एनएसजी के 45 राष्ट्रों के समूह द्वारा बिना किसी शर्त के मंजूरी मिलने के पीछे अमेरिकी दबाव का बहुत बड़ा हाथ माना जा रहा है वही भारतीय नेताओं और अधिकारियों द्वारा की गई कूटनीतिक वार्ताओं का नतीजा है कि यह समझौता एनएसजी में सर्वसंमत्ति से पास हो गया है।