bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

मध्यप्रदेश : सपा के चार विधायकों का इस्तीफा

भोपाल. समाजवादी पार्टी के चार विधायकों ने उपेक्षा से क्षुब्ध होकर शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

जिन विधायकों ने त्यागपत्र दिया है उनमें अजरुन पलिया, कृष्ण कुमार सिंह, युवराज विक्रम सिंह (नातीराजा) और वंशमणि प्रसाद वर्मा शामिल हैं। ये चारों विधायक कांग्रेस में शामिल होने को बेताब हैं, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वी नारायण सामी से लेकर प्रदेश के नेता तक उन्हें पार्टी में लेने के मुद्दे पर मौन हैं।

विधानसभा चुनाव के दो महीने पहले सपा विधायकों के पार्टी छोड़ने को दबाव की राजनीति माना जा रहा है। यह इस्तीफे उस वक्त हुए हैं, जब सपा के राष्ट्रीय नेता मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ सीटों के तालमेल करने पर जोर दे रहे हैं।

इस्तीफा देने वाले विधायकों में से एक कृष्ण कुमार सिंह, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अजरुन ंिसह के भतीजे हैं। वे एक दफा पहले भी निर्दलीय विधायक रह चुके हैं। इन चारों नेताओं ने पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के बागी उम्मीदवार के तौर पर लड़ा और जीता था। सूत्रों के मुताबिक ये चारों विधायक राष्ट्रपति चुनाव के समय कांग्रेस के करीब आए थे।

राज्यसभा चुनाव के वक्त इनकी कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ीं और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने इन विधायकों को कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के बदले अगली बार पार्टी का टिकट देने का वादा किया था। उसी आधार पर चारों ने सपा से इस्तीफा दिया है। ये विधायक अब अगला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ना चाहते है।

कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को धोखा दिया हैं। अब कांग्रेस को तोडं़ेगे। विधायकंो को सपा से अलग करने में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुरेश पचौरी, अजयसिंह की विशेष भूमिका है। इन विधायकों के पार्टी छोड़ने से सपा के चुनाव अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
-नारायण त्रिपाठी, प्रदेशाध्यक्ष सपा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: