जयपुर. शहर में सीरियल बम ब्लास्ट करने वाले दो मुख्य आतंकियों शाहबाज हुसैन और साजिद मंसूरी से शनिवार को यहां गुजरात पुलिस व एसआईटी ने आमने-सामने संयुक्त पूछताछ की। उधर, शनिवार को दिनभर चर्चा रही कि पूछताछ में साजिद ने कोतवाली खंदे पर बम रखना स्वीकार कर लिया है।
हालांकि विशेष जांच दल के अधिकारी पूछताछ का खुलासा नहीं कर रहे है। इस संबंध में भास्कर ने एडीजी क्राइम ए.के जैन से बात की तो उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में रविवार को ही कुछ कहेंगे। जोधपुर से हिरासत में लिए गए युवकों के बारे में भी उनका यही जवाब था।
साथ ही दिनभर यह भी चर्चा थी कि मंसूरी ने गुजरात पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि छोटी चौपड़ के एक खंदे में उसने साइकिल रखी थी। इस पर बैग में बम था।
यह साइकिल वह मोती डूंगरी रोड स्थित एक सराय के पास से लाया थी। उसने कौन से खंदे में साइकिल रखी थी, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। साजिद मंसूरी गुजरात पुलिस के पास आगामी 15 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर है। संभावना है कि गुजरात पुलिस उसे रविवार को लेकर जाएगी।