bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

ननों से र्दुव्‍यवहार, मसीही समाज बिफरा

रायपुर. उड़ीसा में मसीहियों पर हो रहे अत्याचार के बाद शुक्रवार को दुर्ग शहर में रायपुर की ननों के साथ विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए र्दुव्‍यवहार की विभिन्न संगठनों ने निंदा की है। उन्होंने राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन से मुलाकात कर सुरक्षा, आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना की जांच की मांग की।

राजेंद्रनगर के मदर टेरेसा मिशनरीज आफ चैरिटी की कुछ ननों के साथ कल दुर्ग रेलवे स्टेशन पर विहिप कार्यकर्ताओ ने र्दुव्‍यवहार कर पुलिस को सौंप दिया था। कैथलिक कल्याण परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने घटना के विरोध में राज्यपाल ईएलएस नरसिंहन से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

संयोजक एस टोप्पो और सचिव किशोर नाग के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि ईसाई समुदाय पर दल विशेष द्वारा ज्यादतियों से समाज आहत और असुरक्षित है। उन्होंने राज्यपाल से सुरक्षा की मांग की। राज्यपाल ने घटना पर खेद व्यक् त करते हुए सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यसचिव और डीजीपी को पहले ही इसके निर्देश दे दिए गए हैं। सीकेपी ने शाम को डीजीपी को भी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में पैट्रिक तिग्गा, जो फर्नाडीस आदि भी शामिल थे। इस मुद्दे पर आर्च बिशप डा. जोसफ आगस्टिन ने भी शाम को बैठक ली।

तो कई बेनकाब हो जाते
समाज के प्रतिनिधियों ने ननों के साथ ज्यादती की निंदा करते हुए कहा कि अनाथ और लावारिस बच्चों की मां की तरह सेवा करने वाली साधवियों के साथ दुवर्यवहार निंदनीय है। काफी दबाव के बाद भी ननों ने यह नहीं बताया कि बच्चे किसके हैं। ऐसा करने पर कई बड़े लोग बेनकाब हो जाते जो अपनी अवैध संतान मरने के लिए कचरे में फेंक जाते या मदर टेरेसा के आश्रम के दरवाजे पर छोड़ जाते हैं। मां बनकर ननें उनकी परवरिश करती हैं। ऐसी साध्वियों को पूजने की बजाए झूमाझटकी करना निंदनीय है। ननें सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चों को इंदौर ले जा रही थीं।

सीपीएलए ने की निंदा
छत्तीसगढ़ पास्टर्स एंड लीडर्स एसोसिएशन की बैठक टिकरापारा चर्च में हुई। इसमें दर्जनों पादरियों ने शिरकत की। उन्होंने उड़ीसा और दुर्ग की घटनाओं की निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पादरियों ने केंद्र सरकार से भी हस्तक्षेप की मांग की। बैठक में पीड़ितों व मृतकों की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में पास्टर आलोक नाग, पास्टर हरीश पटेल, पास्टर टीए नाग, पास्टर जार्ज मसीह, पास्टर केडी इंग्ले, पास्टर सिमोन पतरस, पास्टर शारदा कुमार, पास्टर पदम किशोर, पास्टर दयानंद, पास्टर केडी बघेल, पास्टर मनोज नायक, ज्योति डेनिएल, एस बोकाड़े, मरियम मसीह, क्रिश्चियन फ्रंट के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। छग क्रिश्चन फोरम ने भी घटना की निंदा की है।

उड़ीसा में नुकसान
बैठक में उड़ीसा मिशनरी मूवमेंट ने बताया कि उड़ीसा में हमलों में हजारों लोग मारे जा चुके या बेघर हो चुके हैं। 62 स्वतंत्र चर्चो, 60 कैथलिक कलिसियाओं, और 29 बैपटिस्ट चर्चो पर हमले और आगजनी हुई। दर्जनों स्कूलों, अस्पतालों और घरों में तोड़फोड़ की गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: