bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

16 टन चावल का हिसाब नहीं

बिलासपुर. राशन दुकानों में खाद्यान्न की गड़बड़ी एक के बाद एक सामने आती जा रही है। दूसरी किस्त की जांच में 13 दुकानों में 16 टन से अधिक चावल की गड़बड़ी पकड़ी गई है। खाद्य विभाग द्वारा सभी दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।

शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से हर माह घोषणा पत्र जमा कराया जाता है, जिसमें पिछले महीने के खाद्यान्न वितरण का हिसाब होता है। शहरी क्षेत्र की 13 दुकानों से जुलाई में मिले घोषणा पत्रों के अनुसार 5 से 66 क्विंटल तक चावल कम बताया गया।

संदेह होने पर फूड इंस्पेक्टर केके सोमावार ने जांच की तो पता चला कि इन दुकानदारों ने बिना कार्ड के ही चावल का वितरण कर दिया था। आबंटित और बचत चावल के आंकड़ों में काफी अंतर मिला। सभी दुकानों को मिलाकर कुल 164.47 क्विंटल चावल कम पाया गया। फूड कंट्रोलर जीएस पैकरा द्वारा सभी दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है।

इनमें वार्ड 9 से आकाश नील प्राथमिक उपभोक्ता भंडार व गुरु प्राथमिक उपभोक्ता भंडार, वार्ड-12 से इंडिया व प्राथमिक सहकारी भंडार, नवोदय प्रा.उ.भं. वार्ड 15, संतोष प्रा.उ.भं. वार्ड 16, आशीर्वाद प्रा.उ.भं. वार्ड 21, श्रीराम प्रा.उ.भं. वार्ड 35, जिला थोक प्रा.उ.भं. वार्ड 36, जयलक्ष्मी प्रा.उ.भं. वार्ड 36, प्रगति प्रा.उ.भं. वार्ड 37, अरपांचल प्रा.उ.भं. वार्ड 44 व शारदा प्रा.उ.भं. वार्ड 51 शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 28 राशन दुकान संचालकों ने घोषणा पत्रों में निरंक जानकारी भेजी थी, उन्हें भी नोटिस जारी किया जा चुका है। सहायक खाद्य अधिकारी आरएस ठाकुर ने बताया कि घोषणा पत्रों की जांच जारी रहेगी। कुछ और दुकानों में गड़बड़ी सामने आने की आशंका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: