bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

सेंट्रल विविः असंतोष, आक्रोश..

बिलासपुर. university योजना आयोग ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है, जिसमें गुरु घासीदास सहित तीन यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी के रूप में अपग्रेड करने की बात कही गई थी।

माडल यूनिवर्सिटी बनाने में परेशानी होने का तर्क देते हुए आयोग ने प्रस्ताव ठुकराया है। इससे न केवल मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आला अधिकारी सकते में हैं, बल्कि इसके विरोध में शहर में प्रदर्शन शुरू हो चुका है। अधिकारी इस मुद्दे पर आयोग से चर्चा करने की बात कह रहे हैं, लेकिन इससे लोग संतुष्ट नहीं है।

शुक्रवार की शाम ही कुछ लोगों को योजना आयोग के इस निर्णय की खबर लग गई और शहर में विरोध की आग सुगलने लगी। आज सुबह अखबार में छपी खबर के बाद छात्रनेताओं सहित शहरवासियों को इसकी जानकारी हो गई। इसके बाद विरोध शुरू हो गया। नेहरू चौक में विरोध स्वरूप पुतला दहन किया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य सुशांत शुक्ला के नेतृत्व और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने दोपहर 12 से एक बजे तक बिलासपुर-कटघोरा मार्ग में चक्काजाम किया। यूनिवर्सिटी के प्रवेशद्वार के सामने सड़क पर बैठकर छात्र-छात्राओं ने वाहनों को आने-जाने से रोका। उन्होंने योजना आयोग पर बिलासपुर के हितों पर कुठाराघात करने का आरोप लगाया। सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की मांग को बल देते हुए छात्र-छात्राओं ने जल्दी ही बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।

इस दौरान एनएसयूआई के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष गौरव दुबे, फिरोज मेमन, अभिषेक राय, दानीश खान, प्रियेश गौरहा, सुमीत अवस्थी, राजा ढीमर, प्रह्लाद ढीमर, सुरजीत सिंह, आनंद मोहन दुबे, शालीन सिद्दीकी, अनुज मिश्रा, विकास धुर्वे, सुप्रभ द्विवेदी, अजय दुबे सहित छात्र मौजूद थे।

यूनिवर्सिटी में छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया और इधर सीएमडी कालेज के पूर्व छात्रनेता महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में अन्य छात्र-छात्राओं ने सीएमडी कालेज व डीपी विप्र कालेज को बंद कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मांग को बल देने की अपील की।

विरोध के अगले कदम
>> सोमवार को बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल व कालेज।
>> सोमवार को 12 बजे नेहरू चौक में नागरिक संघर्ष समिति के बैनर तले सर्वदलीय बैठक।
>> योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया का पुतला दहन।
>> सोमवार को सीएम के शहर आगमन पर प्रतिनिधिमंडल करेगा भेंट।
>> बुधवार को शाम छह बजे गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकाली जाएगा मशाल जुलूस।
>> शुक्रवार को गांधी चौक से देवकीनंदन चौक तक बनाई जाएगी मानव श्रृंखला।
>> मांग पूरी नहीं होने पर किया जाएगा ब्लैक आउट और शहर बंद।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: