News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन घोटाले के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दोषी पाए जाने के बाद उन पर विजिलेंस का शिकंजा कसा जा सकता है। दूसरी ओर इस मामले पर एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा है कि वह 10 सितंबर से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र की कार्यवाही नहीं चलने देंगे।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगमीत बराड़ ने कह दिया है कि वह मुद्दे पर कांग्रेस अमरिंदर सिंह के पक्ष में उनके साथ है। सूत्रों का कहना है कि आरोप तय होने के बाद अमरिंदर सिंह की विधानसभा से सदस्यता रद्द की जा सकती है।
दूसरी ओर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (पंजाब) के सचिव बलवंत सिंह ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मामले में समस्त पंजाबियों से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि विधानसभा कमेटी द्वारा किसी पूर्व मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दोषी करार दिया गया हो। लेकिन ऐसे में कांग्रेस के दूसरे नेताओं को चाहिए कि वह इस मसले पर कैप्टन अमरिंदर का साथ नहीं दें।